पिछले कई दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसको लेकर सोमवार को भारत बंद का भी ऐलान किया गया लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं नजर आ रही है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रुपए और डीजल 73.30 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 88.67 रुपए और डीजल 77.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यदि आप तेल के दामों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां पर आपको ऐसे ही कुछ मोबाइल वॉलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से पेमेंट करने पर आपको कई ऑफर और कैशबैक मिलेंगे।
पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है। यदि आप पेट्रोल पंप पर पेटीएम से पेमेंट करते हैं तो आपको 7500 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर पेटीएम 1 अगस्त 2018 से दे रहा है जो 31 जनवरी 2019 तक चलेगा। इस ऑफर को पाने के लिए आपको कम से कम 50 रुपए का पेट्रोल या डीजल लेना होगा और ज्यादा से ज्यादा राशि कितनी भी हो सकती है।
आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ आप दिन में केवल एक ही बार उठा सकते हैं। पेटीएम की वेबसाइट के अनुसार जब पेट्रोल पंप पर पहली बार पेटीएम से पेमेंट किया जाता है तो बिजली के भुगतान पर 50 रुपए का कैशबैक मिलता है, दूसरी बार में पेट्रोल पेमेंट पर फिल्म की टिकट पर 100 रुपए का कैशबैक मिलता है और तीसरी बार में OYO रूम की बुकिंग पर 350 रुपए का कैशबैक मिलता है। चौथी बार पेंमेंट करने पर डीटीएच के रिचार्ज पर 25 रुपए कैशबैक, 5वीं बार पेमेंट करने पर मूवी टिकट पर 200 रुपए, 6वीं बार पेमेंट करने पर 25 रुपए कैशबैक और दसवीं बार पेमेंट करने पर 1350 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
यदि आप एचपी के पेट्रोल पंप पर फ्रीचार्ज के द्वारा भुगतान करते हैं तो फ्रीचार्ज 50 रुपए का कैशबैक देता है। इसके लिए न्यूनतम लेनदेन की राशि 499 रुपए है। ये ऑफर 1 से 30 सितंबर के बीच मान्य है। बता दें कि ग्राहक महीने में केवल एक ही बार इस कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। लेनदेन की तारीख से 72 घंटों के भीतर फ्रीचार्ज उपहार इंस्टूमेंट के रुप में 499 रुपए के लेनदेन पर ग्राहक को 50 रुपए का कैशबक देगा, जिसे की फ्रीचार्ज की वेबसाइट या फ्रीचार्ज अप्लीकेशन पर रिडीम किया जा सकता है।
जब आप मोबिक्विक के जरिए पेट्रोल पंप पर पेमेंट करते हैं तो आपको महीने में एक बार 25 प्रतिशत सुपरकैश मिल सकता है। जानकारी के अनुसार अधिकतम सुपरकैश 200 रुपए पर तय किया गया है। पर इसके लिए कम से कम 50 रुपए का पेट्रोल लेना जरुरी है। ये ऑफर 1 सितंबर 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक के लिए है। सुपरकैश के अलावा कंपनी पेट्रोल खरीद पर 0.75 प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है।
इस वॉलेट सर्विस कंपनी ने अपना ऑफर काफी लंबे समय जुलाई से लागू करके रखा है जो कि 15 सितंबर तक चलेगा। फोनपे ऑफर के तहत जब आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से फोनपे एप के द्वारा पेमेंट करते हैं तो आपको 40 रुपए का कैशबैक मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको कम से कम 100 रुपए का पेमेंट करना होगा। आपको फोनपे का ऑफर पहले 10 ट्रांजेक्शन पर मिलेगा।
इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भी 5 प्रतिशत तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए न्यूनतम लेनदेन 750 रुपए का होना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान