पर्सनल लोन लेने का फैसला सोच समझकर करना चाहिए क्योंकि इसकी ब्याज दरें कांफी ऊंची होती है। आमतौर पर लोग अपनी बड़ी जरुरतों को पूरा करने के लिए लोन लेते हैं। वहीं बहुत से लोग लोन लेने के दौरान एजेंट के चक्कर में आकर लोन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश नहीं करते है। जिस कारण से बाद में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि पर्सनल लोन आपको अचानक पैसे की जरुरत होने पर मिल सकती है। क्योंकि इसमें समय भी कम लगता हैं और तो दस्तावेजी प्रकिया भी छोटी होती है। पर्सनल लोन का विकल्प उसी हालत में लें अगर आपकी जरूरतें इंतजार नहीं कर सकती हैं। अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए पर्सनल लोन लेना आखिरी पसंद होनी चाहिए।
ब्याज दरों के बारे में पता जरूर
पर्सनल लोन लेने का मन बनाने से पहले आप विभिन्न बैंकों की ओर से दिये जाने वाली ब्याज दरों के बारे में पता जरूर कर लें। साथ ही लोन के लिए न सिर्फ ब्याज दर या ईएमआई अहम है बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेस और प्री क्लोजर के चार्जेस के बारे में भी सारी जानकारी लेना काफी जरूरी होता है।
सुरक्षित लोन विकल्प जैसे कि गोल्ड के एवज में मिलने वाला लोन या अन्य प्रतिभूतियों पर आमतौर पर ब्याज दर कम होती हैं। इसलिए अगर ऐसा कोई विकल्प आपके लिए संभव है तो उसका चयन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्सनल लोन पर ब्याज दरें काफी ऊंची होती हैं।
इस बात का ध्यान दें कि पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले उसके संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें। सुनिश्चित करें कि सभी नियम व शर्तें आप पूरी तरह से पढ़ चुके हैं। साथ ही लोन लेते समय बताई गईं नियम व शर्तों के अलावा और कोई औपचारिकता तो नहीं बाकी रह गई है। अधिकांश समय एजेंट लोन देते वक्त अपने सेल्स टार्गेट को पूरा करने के चक्कर में ग्राहकों को पर्याप्त जानकारी नहीं देते हैं। इसलिए लोन लेते समय सारे दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।
वहीं अक्सर लोग जल्दबाजी में आकर ऐसी चीजों को भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए वे या तो अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं या फिर पर्सनल लोन लेते हैं। याद रखें यह लोन आपके कैश फ्लो को कुछ सालों के लिए प्रभावित कर सकता है। साथ ही इसपर लगने वाली ब्याज दरें भी काफी ऊंची होती है।
अपने व्यक्तिगत उद्देश्यों के आधार पर बैंक का चयन करें, इसमें लंबी अवधि से लेकर कम प्री-क्लोकजर चार्ज पर फोकस कर सकते हैं। कुछ बैंक पर्सनल लोन पर जीरो प्री-क्लो जर चार्ज ऑफर करते हैं। जबकि कुछ लंबी अवधि का विकल्प देते हैं। यदि किसी स्थिति में तीन महीने बाद बोनस मिलने की उम्मीद है और आप अपने पर्सनल लोन पर इसके कुछ हिस्से का पूर्व-भुगतान कर सकते हैं। तो आप ऐसे बैंक का चयन करें जो आपसे प्रीपेमेंट या प्री-क्लोजर चार्ज नहीं ले रहे हैं।
एक बार जब आप विभिन्न बैंकों के ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं तब समय आता है कि आप अपनी जरूरत के आधार पर बैंकों के ऑफर्स की तुलना करें। पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले बैंक का चयन पूरे विवेक से करें। विभिन्न बैंकों में पहले आवेदन कर बाद में चयन करने की रणनीति कभी न बनाएं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान