कई बार हम कई सारी चीजें किराए पर लेते हैं। फिर चाहे वो कपड़े हों, वाहन हो, घर हो या कोई अन्य चीज। आजकल किराए की चीजें लेने का ट्रेंड बढ़ रहा है। किराए कि चीज लोग ज्यादातर इसलिए लेते हैं क्योंकि वो वस्तु उनके पास नहीं होती है या उसे खरीदने का उनके पास पैसे नहीं होते हैं। किराए की चीजों पर भी हम कई तरह से पैसे बचा सकते हैं। पर पैसे बचाने के तरीके कौन से हैं आगे आपको बताएंगे।
कपड़े और कपड़े से संबंधित चीजों किराए पर लेकर हम काफी पैसा बचा सकते हैं। इन चीजों को किराए पर लेने के लिए कई ऑनलाइन वेबसाइट भी हैं जैसे Flyrobe, Rent IT Bae, Liberent आदि। मान लीजिए एक डिजाइनर ड्रेस की कीमत 10 हजार रुपए है तो अगर आप उसे रेंट पर लेते हैं तो वह 1,500 की मिलेगी। इससे आप सीधे 8,500 रुपए बचा सकेंगे।
बड़े-बड़े शहरों में लोग काफी दूर तक ऑफिस जाने के लिए अपना शफर तय करते हैं। तो इस सफर में भी आप अपना खर्च कम कर सकते हैं। वो ऐसे कि प्राइवेट कैब या टैक्सी की जगह आप क्विक राइड, पूल, ओला और उबर में राइड शेयर सर्विस का इस्तेमाल करें। 10 किलोमीटर एक लिए एक कैब में आपको 220 रुपए चुकाने होते हैं लेकिन यदि आप शेयर से जाएंगे तो कम से कम 95 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसे में काफी बचत कर सकते हैं।
ट्रैविलिंग करते समय एक बड़े होटल में डायरेक्ट रुम बुक करने की वजह ट्रिप एडवाइजर, होम स्टे डॉट कॉम या फिर मेकमाइट्रिप से प्राइवेट रुम बुक करके काफी बचत कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के थ्री स्टार होटल में एक रात का किराया 3000 रुपए है, तो वहीं प्राइवेट साइट पर पर यह आपको 2000 रुपए में मिल सकता है।
यदि आपका कोई स्टार्टअप या छोटा बिजनेस है तो उसके लिए वर्किंग स्पेस को भी शेयर किया जा सकता है। आपको Wework, Awfis, Innov8 जैसी कई साइटों पर को-वर्किंग स्पेस मिल जाएंगे। आपको बता दें कि दिल्ली जैसे शहर में 500sqft के लिए मंथली किराया 65 हजार रुपए तक हो सकता है। तो वहीं स्पेस शेयरिंग पर किराया 30 हजार तक हो जाएगा। ऐसे में एक साल में आप 4.2 लाख रुपए तक बचा सकते हैं।
यदि आपको जॉब की वजह से बार-बार अपना शहर बदलना पड़ता है तो बार-बार फर्नीचर खरीदना और फिर उसे बेचना आपके लिए काफी हैक्टिक हो सकता है। ऐसे में आप कई जगह से या फिर सोशल साइट से भी फर्नीचर रेंट पर या सेकंड हैण्ड खरीद सकते हैं। Rentomojo और Furlenco जैसी साइट से ऑनलाइ पर रेंट पर फर्नीचर ले सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति