रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए बचत बहुत जरूरी है। यह और बात है कि अक्सर इसके लिए बचत की शुरुआत काफी देर से होती है। लेकिन अगर आप रिटायरमेंट के बाद बेफिक्र रहना चाहतें हैं तो अभी से ही अलर्ट हो जाइए।
जिंदगी भर आदमी काम करके, थोड़े-थो़ड़े पैसे बचाने से रिटायरमेंट के बाद इकट्टठे रकम मिलनी की खुशी अलग ही होती है। और फिर अपनी बाकी की जीवन आराम से जी सके और अपनी इच्छाओं को पूरी कर सकते है। इसलिए जरुरी है एक बेहतर रिटायरमेंट प्लान बनाने की। इतना ही नहीं रिटायरमेंट गोल मुख्य धारणाओं के आधार पर होना चाहिए।
सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि किस उम्र में रिटायर होना चाहते हैं, दूसरा आप रिटायर होने के बाद कैसा लाइफस्टाइल चाहते हैं। फिलहाल इन गोल्स को पाने के लिए ये जरूरी है कि आप सेविंग और इंवेस्टमेंट का पुख्ता प्लान बनाकर चलें।
रिटायमेंट के बाद अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए आपको लाइफटाइम समय समय पर अलग अलग चीजों में इवेंस्टमेंट करने की जरूरत है। आपको वक्त के हिसाब से आगे बढ़ते हुए गोल्ड, रियलस्टेट, इक्वीटीज में पैसा लगाना चाहिए। जिससे कुछ कुछ समय के बाद आपको इसका बहतर रिटर्न मिल सके।
पुरुष हो या महिला दोनों के लिए यह जरुरी हैं कि अभी से ही सेविंग करें। यह बात भी सच हैं कि यह काफी मुश्किल हैं कि अपनी जरुरतों और ख्वाहिशें को पूरा करने के बाद सेविंग करना। लेकिन आप अगर रिटायरमेंट के बाद सफल औऱ खुशहाल जीना चाहते हैं तो आपको समय-समय पर अलग अलग जगह पर पैसा डालकर बचत करने की जरूरत है।
आप की आज की गई बचत से ही आपका कल बेहतर बन पाएगा। इसके लिए आप तरह के म्यूचुअल फंड, एसआइपी प्लान में इंवेस्ट करते सेविंग्स कर सकते हैं।
आपको अपने सेविंग्स और इंविस्टमेंट पलॉन को लगातार मॉनिटर करना जरूरी है। इससे आपको पता चलते जाएगा कि मार्केट में क्या बहतर चल रहा है और आप समय रहते नया और जरूरी कदम उठा सकते हैं। कम रिटर्न वाले इंवेस्टमेंट से ज्यादा रिटर्न वाली चीजों में इंवेस्ट करने से आप ज्यादा प्राफिट कमा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान