जब पैरेंट्स नए होते हैं तो उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचने के लिए दूसरों कभी-कभी सलाह ले लेना चाहिए। पहली बार माता-पिता बनने का एक अलग ही सुख होता है। पहली संतान के लिए हर अभिभावक यह चाहता है कि वह अपने बच्चे के लिए कुछ ऐसा करे कि उसका जीवन आर्थिक रुप से हमेशा के लिए सुरक्षित बन जाए।
बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए वो हर काम करने के लिए तैयार रहते हैं। फिर चाहे बच्चे की पढ़ाई हो या उनका रहन-सहन हर चीज को वो परफेक्ट रखना चाहते हैं लेकिन बच्चे का भविष्य कैसे परफेक्ट बनेगा। इसके लिए आपको हम यहां पर निवेश के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो कि आपके बच्चे के पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके शादी-ब्याह तक में आर्थिक रुप से मदद करेगा।
पोस्ट ऑफिस में इस समय 10 ऐसी योजनाएं हैं जो कि बचत योजनाओं के नाम जानी जाती है। इन योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ बच्चियों के लिए है। जिसमें आप निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में बच्चों के लिए कई बचत खाते खोले जाते हैं जहां पर अपने बच्चे के नाम से बचत खाता खोल सकते हैं।
हर किसी को एक बीमा योजना खरीदनी चाहिए। बीमा योजना की खरीदी इसलिए जरुरी है क्योंकि यह आपके ना होने पर आप पर आश्रित व्यक्तियों के जीवन को सुखमय बनाने का कार्य करती हैं। यह आपके बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके शादी तक में काम आते हैं। इसलिए आप टर्म इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं क्योंकि टर्म इंश्यारेंस का प्रीमियम कम होता है लेकिन प्राप्त होने वाली राशि ज्यादा होती है।
सोने के बिना भारत का व्यापार अधूरा माना जाता है। गोल्ड लोग हमेशा खरीदते और बेचते हैं। भारत एक ऐसा देश माना जाता है जहां पर गोल्ड सबसे अधिक खरीदा और बेचा जाता है। सोने की कीमती घटती बढ़ती रहती हैं इनकी कीमत कभी भी एक जैसी नहीं होती है लेकिन अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले कई साल में सोने की कीमत हजार गुना बढ़ चुकी है। इसलिए आप सोने में निवेश करने की बात सोच सकते हैं।
इंडिया में प्रॉपर्टी ही एक ऐसी चीज है जिसकी कीमत सिर्फ बढ़ती है। तो अगर आप जमीन खरीद कर अपने बच्चे के नाम करना चाहते हैं तो यह उसके लिए सबसे अच्छा निवेश होगा। हालांकि बड़े शहरों में अब जमीन खरीदना संभव नहीं है लेकिन आप फ्लैट खरीद सकते हैं या फिर छोटे शहरों में जमीन भी खरीद सकते हैं। छोटे शहरों में जमीन खरीदना थोड़ा आसान होता है और यहां पर बिक्री भी काफी अच्छी हो सकती है।
आज के मॉर्डन युग में म्यूचुअल फंड निवेश का एक सबसे अच्छा और सस्ता साधन माना जाता है। यह निवेशकों को उनके कई तरह के जोखिम एवं निवेश के आधार पर कई अच्छे विकल्पों की पेशकश करता है। जिनमें से इक्वटी म्यूचुअल फंड, बैलेंस्ड म्यूचुअल फंड और डेब्ट फंड मुख्य हैं। इक्विटी पर आधारित फंड जोखिम भरे होते हैं क्योंकि वे शेयरों में निवेश करते हैं। बैलेंस्ड फंड का जोखिम सामान्य होता है क्योंकि वे आंशिक रुप से ऋण में निवेश करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान