पैसा निवेश करने के बारे में आपको कई सलाह मिल जाएंगी, भविष्य में पैसा कैसे बढ़ेगा इसे ट्रैक करने के कई तरीके लोग बता देंगे लेकिन ये सब आपके पैसे की सही गणना करने में असफल हैं।
एक साधारण आदमी यह जानना चाहता है कि उसका निवेश किया हुआ पैसा कब दुगना होगा और कब तीन गुना, उसे एक स्थिर भविष्य के लिए कितना बचाना चाहिए, इन सवालों के जवाब जानने के लिए गणित के कुछ नियम लागू होते हैं। तो अपना कैलकुलेटर लें और हमारे साथ गणना करें।
ध्यान दें यह एक उचित अनुमान है और ब्याज दर ज़्यादा होती है तो यह लागू नहीं होता है।
यह नियम एक साधारण तरीका है जिससे आप जान सकते हैं कि आपका पैसा ब्याज मिलाकर दुगना कब हो जाएगा। जो वार्षिक ब्याज दर है उसमें 72 का भाग देने पर आपको पता चल जाएगा कि कितने सालों में आपकी राशि दोगुनी हो जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि ब्याज दर 8% वार्षिक है और आपने 1000 रुपए निवेश किए हैं तो 72/8=9 साल लग जाएँगे। यानि 9 साल में आपके पैसे 1000 से 2000 हो जाएंगे।
यह नियम आपको बताता है कि आपका पैसा कब तीन गुना होगा। 72 के नियम की तरह ही 114 में ब्याज दर का भाग देना होता है जो उत्तर मिलेगा उतने सालों में आपका पैसा तीन गुना हो जाएगा। जैसे 1000 रुपए निवेश किए हैं तो 114/8 = 14.25 सालों में ये 3000 हो जाएँगे।
आपको यदि ये पता करना है कि मेरा पैसा चार गुना कब हो तो 144 में ब्याज दर का भाग दें। यह नियम भी अन्य नियमों की तरह ही है। जो आपका उत्तर आएगा उतने सालों में पैसा चार गुना हो जाएगा।
यह नियम युवा लोगों को अपनी आय की सही गणना करने में उपयोगी है। इस नियम के अनुसार, टैक्स आदि काटकर मिलने वाली कुल सैलरी में से, वे 50 प्रतिशत राशि बिल भुगतान, खाने आदि पर खर्च कर देते हैं। बाकी के 20 प्रतिशत को वे शॉर्ट टर्म के लक्ष्य पूरे करने में लगाते हैं और इमरजेंसी के लिए रखते हैं। इसके बाद जो बचता है उसे लंबे समय के लिए निवेश करते हैं। यह नियम दिमाग में रखकर आप अच्छा पैसा बचा सकते हैं।
यह नियम आपको बताएगा की अपनी उम्र के अनुसार कितना जोखिम उठा सकते हैं। इस नियम के अनुसार, आप अपनी उम्र को 100 से माइनस कर सकते हैं जो उत्तर आयेगा उतना प्रतिशत फंड आप ईक्विटीज़ में निवेश कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर, यदि आप हर महीने 5000 रुपए निवेश करते हैं और आपकी उम्र 20 साल है, तो आप 100 में 20 घटाएँ यानि 5000 का 80% आप ईक्विटीज़ में निवेश कर सकते हैं और बचा हुआ सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जोखिम से बचने के लिए आप पैसे को एक जगह के बजाय अजग-अलग जगह निवेश करें।
जब आप निवेश करते हैं तो मुद्रास्फीति का ख्याल भी मन में रखना चाहिए। आज के 10,000 की आने वाले 10 सालों में क्या वेल्यू रहेगी। आपकी खरीदने की क्षमता भी कम हो जाएगी, ऐसे में ज़रूरी है कि आप 10,000 रुपए की भविष्य के अनुसार गणना करें। फ्यूचर वेल्यू=वर्तमान वेल्यू (1+r/100)n, का फॉर्मूला है। यहाँ ‘r' का मतलब है वार्षिक मुद्रास्फीति की दर और ‘n' का मतलब है आपके लक्ष्य तक पहुँचने का समय।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित