आयकर जमा करने का समय शुरू हो चुका है और आयकर के दायरे में आने वाले सभी लोगों ने इसे भरने की शुरूआत कर दी है। हालांकि, इसके लिए 31 जुलाई 2018 तक का समय दिया गया है, तब तक आप अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड लिंक्ड नहीं है और आपको अपना आईटीआर वी फॉर्म भेजने की आवश्यकता है तो आपके यह आर्टिकल उपयोगी साबित होगा। जानिए आयकर रिटर्न फॅार्म भेजने से पहले से कुछ जरूरी बातें।
फॉर्म के लिए कभी भी डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का उपयोग न करें। आपको इंक जेट/लेज़र प्रिंटर से ही प्रिंट करना चाहिए। साथ ही इसे प्रिंट करने के लिए ब्लैक इंक का इस्तेमाल करें।
आप जो भी प्रिंटआउट लें, वह पढ़ने योग्य होना चाहिए अन्यथा उस फॉर्म को भेजने का मतलब ही नहीं रह जाएगा क्योंकि वो पठनीय ही नहीं होगा।
आयकर विभाग, प्रत्येक आईटीआर-वी को स्वचालित रूप से मुद्रित करता है जिस पर अनुमत वॉटरमार्क होता है। उस पर ही प्रिंट न करें।
सीपीसी को मेल किया जाने वाला दस्जावेज़, नीली इंक वाले पेन से साइन किया हुआ होना चाहिए। हस्ताक्षर की फोटोकॉपी, स्वीकृत नहीं की जाएगी। हस्ताक्षर को बारकोड के ऊपर नहीं किया जाना चाहिए। बार कोड और नम्बर, स्पष्ट प्रदर्शित होने चाहिए।
प्रिंट आउट लेने के लिए ए4 साइज पेपर का ही इस्तेमाल करें। पेज के पीछे कुछ लिखने से बचें। आईवीआर पावना पर स्टेपलर भी न करें।
यह महत्वपूर्ण है कि आपको प्रिंट आउट बैक-टू-बैक नहीं लेना चाहिए और न ही ऐसे सबमिट करना चाहिए। यह मायने नहीं रखता है कि यह ओरिजनल है या रिवाइज रिटर्न है।
अगर आप एक से अधिक व्यक्ति के लिए आईटीआर रिटर्न दाखिल करते हैं तो क्या करें, आप उसी लिफाफे में एक से अधिक आईटीआर-वी भेज सकते हैं। यानि आपको इसे अलग-अलग भेजने की आवश्यकता नहीं है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित