ऐसे तमाम लोग हैं जो अपने पैसों को निवेश में लगाना चाहते हैं। आज के दौर में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड सबसे कारगर निवेश प्लान है फिर भी कई लोग इसकी बारीकियों को नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में लोगों को अन्य निवेश योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी तमाम निवेश योजनाएं हैं जहां लोग अपना पैसा इन्वेस्ट करके अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। आइए हम आपको ऐसी ही कुछ निवेश योजनाओं के बारे में यहां जानकारी देते हैं।
ज्यादातर लोग अपने पैसों को टैक्स फ्री इन्वेस्टमेंट प्लान में लगाना चाहते हैं उनके लिए पीपीएफ सबसे अच्छा विकल्प है। वर्तमान में पीपीएफ पर आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ रिटर्न मिलता है, साथ ही 80C के तहत टैक्स में 1.5 लाख रुपए तक की छूट भी मिलती है। अच्छी बात ये है कि सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर मिलने वाले ब्याज को टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई है।
फिक्स्ड डिपॉजिट भी टैक्स फ्री इन्वेस्टमेंट प्लान का एक बेहतर विकल्प है। इस प्लान में आपको अलग-अलग बैंको में अलग ब्याज दरें मिलती हैं। वहीं आप फिक्स्ड डिपॉजिट में 45 दिन से लेकर 10 साल तक के समय के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि हर पीरियड का ब्याज दर अलग रहता है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको 5.75 से लेकर 6.60 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर रिटर्न मिल सकता है। बैंकों में किए गए फिक्सड डिपॉजिट सेक्शन 80C के तहत कर बचत की स्कीम के साथ भी आते हैं।
अटल पेंशन योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 40 वर्ष से अधिक के व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए। ये बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
इस निवेश को सबसे ज्यादा सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाला निवेश माना जाता है। इस योजना को सरकारी कर्मचारी, बिजनेसमैन और कर अदा करने वाले अन्य वेतन भोगियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय बचत पत्र दो तरह के होते हैं पहल है, टाइप-1 (VIII इश्यू) और दूसरा, टाइप-2 (IX इश्यू)।
टाइप-1 ईश्यू में धारा 80सी के तहत सालाना 1 लाख रुपये तक कर में कटौती का लाभ मिलता है। इस पर ब्याज दर फिलहाल 8.60 फीसदी है। इसकी परिपक्वता अवधि पांच साल है। इस योजना में ट्रस्ट और एचयूएफ निवेश नहीं कर सकते हैं।
टाइप-2 ईश्यू में भी निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसकी परिपक्वता 10 साल है। इसके अंतर्गत 8.90 फीसदी ब्याज मिलता है। दोनों ही स्थिति में न्यूनतम 100 रुपए का निवेश होना चाहिए। निवेश 100, 500, 1,000, 5,000 और 10,000 के गुणक में होना चाहिए।
इस बचत योजना में पांच वर्ष के लिए खाता जारी रहता है। इसमें जमा राशि पर सामान्य डिपॉजिट के लिए 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 8.3 प्रतिशत प्रति वर्ष है। इस बचत योजना में एक साल के बाद 50 फीसदी रकम निकलाने की व्यवस्था है। इस खाते की परिपक्वता पांच साल होती है। प्रति माह इसमें 10 रुपये का निवेश जरूरी है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित