दुनिया में कई ऐसे बैंक हैं जहां पर पैसा जमा करने पर मात्र 2 साल में पैसे दोगुने हो जाते हैं। इसकी वजह है कि इन बैंकों के द्वारा बहुत ज्‍यादा ब्‍याज दी जाती है। भारत में अभी तक ऐसा कोई बैंक नहीं आया है जहां पर इस कदर ब्‍याज मिले कि 3 से 4 साल में पैसा दोगुना हो जाए। विदेशों में कई बैंक तो ऐसे भी हैं जहां पर वर्तमान दर पर अगर पैसा जमा कराया जाए जो वह 3 साल से भी कम समय में दोगुना हो जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि ऐसे बैंक कौन से देश हैं।

Advertisement

सबसे आगे है अर्जेंटीना

सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देने वाले बैंकों की लिस्‍ट में पहला स्‍थान है दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना का, अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक की वेबसाइट के अनुसार वहां पर मौजूदा मॉनिटरी पॉलिसी रेट 27.25 प्रतिशत है, यानि वहां पर डिपॉजिट रेट भी लगभग इसी स्‍तर के आसपास होना चाहिए। इस तरह से वहां पर 3 साल से भी कम समय में पैसा दोगुना हो जाएगा।

ईरान के बैंक दूसरे नंबर पर

इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर है ईरान। ईरान के सेंट्रल बैंक की रिर्पोट के अनुसार यहां पर 5 साल तक की कुछ जमा योजनाओं पर 19 प्रतिशत सालाना ब्‍याज दिया जाता है, यानि लगभग 4 साल में वहां पर बैंक में रखा हुआ पैसा 2 गुना हो जाएगा।

इन बैंकों में भी पैसा रखना फायदेमंद है

अर्जेंटीना और ईरान के अलावा भी ऐसे कई देश हैं जहां पर बहुत अधिक ब्‍याज दर मिलती है। जिसमें से यूक्रेन में 15.25 प्रतिशत, इजिप्‍ट के बैंक में 10 प्रतिशत और नाईजेरिया में 14 प्रतिशत ब्‍याज दर मिलती है। तो वहीं उज्‍बेकिस्‍तान जैसे कई अन्‍य देश भी हैं जहां ब्‍याज दर बहुत अधिक है। यहां पर पैसा रखना काफी फायदेमं साबित हो सकता है।

वर्ल्‍ड डॉट डिपॉजिट डॉट ओरजी की रिर्पोट

आपको यहां पर हमने जो भी बताया है यह वर्ल्‍ड डॉट डिपॉजिट डॉट ओरजी वेबसाइट की रिर्पोट के अनुसार है। आपको बता दें कि यह वेबसाइट दुनियाभर के बैंकों के डिपॉजिट रेट्स के आंकड़े रखती है। इस वेबसाइट के अनुसार आंकडों में अर्जेंटीना में डिपॉजिट रेट्स 20.47 प्रतिशत बताए गए हैं जबकि उज्‍बेकिस्‍तान में यह रेट्स 20 प्रतिशत है।