भोपाल में रियल एस्टेट का बिजनेस ठीक उसी तरह चलता है जैसे की भारत के बड़े-बड़े शहरों जैसे की दिल्ली, नोएडा, लखनऊ वगैरा में चलता है। इन बिल्डरों ने भोपाल में कई ऐसी बिल्डिंग तैयार की हैं और रियल एस्टेट में ऐसे बड़े-बड़े काम किए हैं कि इनका नाम न सिर्फ भोपाल में बल्कि देश के अन्य बड़े शहरों में भी जाना जाता है। तो आइए आपको मिलवाते हैं इन डेवलपर्स और बिल्डर्स से, साथ ही बात करेंगे उनके बड़े प्रोजेक्ट के बारे में।
रियल एस्टेट की दुनिया में यूनिटेक का नाम काफी फेमस है। बिल्डर्स और डेवलपर्स के तौर पर यूनिटेक को 47 साल का एक्सपीरियंस है। पूरे भारत के बड़े-बड़े शहरों को मिलाकर इनके पास कुल 95 प्रोजेक्ट हैं। भोपाल में इस समय इनकी 2 प्रॉपर्टी हैं एक है यूनिटेक यूनीहोम्स और दूसरी यूनिटेक यूनीहोम्स 2, दोनों ही सोसायटी कोलार रोड पर स्थित हैं। यहां पर 2बीएचके अैर 3 बीएचके के घर उपलब्ध हैं।
अंसल्स लेक व्यू इंक्लेव नाम से भोपाल के टीटी नगर में इनके द्वारा निर्मित एक बड़ी प्रॉपर्टी है। जहां पर आपको 2 बीएचके का घर मिल सकता है। आपको बता दें कि अंसल ग्रुप के भी भोपाल के साथ-साथ दिल्ली, नोएडा और झांसी जैसे शहरों में कई बिल्डिंग्स हैं। 35 साल के एक्सपीरियंस के साथ इनके पास कुल 32 प्रोजेक्ट हैं।
मिरचंदानी के पास काम करने का 32 साल का अनुभव है। इनके पास कुल 27 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 1 अंडर कंस्ट्रक्शन है, 10 कम्प्लीट प्रोजेक्ट और 10 रेडी टू मूव प्रॉपर्टी हैं। भोपाल के होशंगाबाद रोड पर मिरचंदानी शालीमार फोर्टलेजा नाम से इनकी बिल्डिंग है।
इनकी प्रॉपर्टी बागमुगालिया रोड और होशंगाबाद रोड पर स्थित है। जहां पर आप 3 बीएचके और 4 बीचएके के घर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इनके पास कुल 6 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 4 अंडर कंस्ट्रक्शन और 2 रेडी टू मूव प्रॉपर्टी हैं।
फार्चून बिल्डर्स के पास कुल 19 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 12 अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट हैं। और 8 कम्प्लीट प्रोजेक्ट और 8 रेडी टू मूव प्रोजेक्ट हैं। भोपाल में इनकी तीन बिल्डिंग हैं जो कि कोलार रोड, होशंगाबाद रोड और बागमुगालिया रोड पर स्थित है। जिनके अलग-अलग एजेंट हैं।
22 साल के अनुभव के साथ रुचि रियल्टी बिल्डर्स के पास वर्तमान में 8 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 2 अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। भोपाल में इनकी बिल्डिंग जहांगीराबाद रोड पर स्थित है। यहां पर 3BHK के घर आपको मिलेंगे।
इनके पास कुल 6 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 1 अंडर कंस्ट्रक्शन है। इनके पास काम करने का 18 साल का अनुभव है। भोपाल के भेल संगमन कॉलोनी में इनकी बिल्डिंग हैं। यहां पर भी आपको 3BHK के घर मिलेंगे।
चिन्नार ग्रुप के पास कुल 8 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 3 अंडर कंस्ट्रक्शन हैं और 5 रेडी टू मूव प्रॉपर्टी हैं। भोपाल के कोलार रोड पर इनकी प्रॉपर्टी स्थित है। जहां पर आपको 2 बीएचके और 3 बीएचके घर मिलेंगे।
इनके पास वर्तमान में 5 प्रोजेक्ट हैं। बागमुगालिया रोड पर इनकी प्रॉपर्टी है जहां पर आप 3 बीएचके घर खरीद सकते हैं।
आपको बता दें इनके पास भी कुल 6 प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 3 अंडर कंस्ट्रक्शन में हैं और 5 रेडी टू मूव प्रॉपर्टी हैं। आपको इनकी प्रॉपर्टी अरेरा कॉलोनी में मिलेगी जहां पर आप 3 बीएचके के घर देख सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति