अगर आपके पास गोल्ड ज्वेलरी या सोने के सिक्के हैं तो आप इन्हें एसबीआई गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत सरेंडर कर सकते हैं और ब्याज एवं टैक्स पर कमाई कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक आपकी ज्वेलरी या सोने के किसी भी रुप में पिघलाने की व्यवस्था करेगा और इसे क्वॉइन के रुप में परिवर्तित करेगा। इसके बाद 90 दिनों के अंदर सोने के शुद्धता के आधार पर आपको सोने का जमा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। हालांकि, यह प्रमाण पत्र अस्थायी तौर पर मिलेगा। जब जमा की अवधि खत्म हो जाती है, तब 3,4,5 या 6 साल बाद आप उस सोने को या तो गोल्ड के रुप में या कैश के रुप में ब्याज के साथ उस समय के दाम के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं।
यहां पर आपको एसबीआई गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत मिलने वाले 6 लाभ के बारे में बताएंगे-
लॉकर में रखे सोने में आपको कुछ नहीं मिलता है। तो वहीं निष्क्रिय सोना यानी की बहुत दिनों से घर पर पड़े हुए सोने पर आपको ब्याज भी मिलेगी। एसबीआई गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत, ब्याज, गोल्ड मुद्रा में गणना की जाती है और रुपये के बराबर में भुगतान किया जाता है।
यदि आपके पास कमाई से ज्यादा का सोना है तो आपको इसके लिए संपत्ति कर के तहत टैक्स भरना पड़ेगा। हालांकि, एसबीआई गोल्ड डिपॉज़िट योजनाओं पर कोई संपत्ति कर, पूंजीगत लाभ कर या आयकर देय नहीं है। यानी कि आपको टैक्स में छूट मिल जाएगी।
जब आपकी सोना जमा योजना परिपक्व होती है, तो आप मौजूदा दरों पर रिडीम करते हैं, जिसका मतलब है कि सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, तो आप लाभ हासिल कर सकते हैं। आप इसे लॉकर में रखे सोने की कीमत से तुलना करें आपको यहां पर डिपॉजिट स्कीम में ब्याज मिलेगा लेकिन लॉकर में रखे सोने पर नहीं मिलेगा।
आप भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में गोल्ड के मौलिक मूल्य के 75 प्रतिशत तक रुपये के ऋण का लाभ उठा सकते हैं। यानी आपको एसबीआई की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम से लोन में भी फायदा मिलेगा।
आपको अपने सोने और आभूषणों को स्टोर करने के लिए लॉकर की लागतों के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और चोरी की कोई चिंता भी नहीं है। जारी किए गए प्रमाण पत्र अत्यंत सुरक्षित होते हैं।
जमा पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है, जबकि न्यूनतम 500 ग्राम की सीमा है। इस तरह से हम कह सकते हैं स्टेट बैंक की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम हर तरह से फायदेमंद है।
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?