यदि आप बीमा पॉलिसी खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इंश्यारेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदने में आपको न तो कोई परेशानी आएगी और न ही कोई भ्रम, क्योंकि ऑनलाइन 24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा भी दी जाती है। साथ ही आपके समय की बचत होती है और किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं होती है।
जब आप ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको कई सारे फायदे मिलते हैं जिसमें की सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रीमियम चुका सकते हैं। ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी में आमतौर पर प्रीमियम कम कोट किया जाता है। इसकी वजह यह है कि आप कंपनी से सीधे प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। इस वजह से कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन चैनल पर होने वाला खर्च बच जाता है।
जब ऑनलाइन पॉलिसी खरीदते हैं तो कंपनी के बहुत से खर्च बचते हैं, इस वजह से जो कोई भी छूट होती है या ऑफर होता है वह सीधे ग्राहक को मिलता है। यह ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने का सबसे बड़ा फायदा है। इसके अलावा आप प्रीमियम के हिसाब से बीमा प्लान चुन सकते हैं।
ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदने का एक और फायदा यह होता है कि आपको पेपरवर्क कम करना पड़ता है। यानी कि आपको ज्यादा फॉर्म भरने की जरुरत नहीं होती है। अब तो सिर्फ आधार और पैन डिटेल के साथ अपनी इनकम का प्रूफ आपको अपलोड करना होता है। डाक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया भी आसान है वेरिफिकेशन में भी बहुत कम वक्त लगता है।
अगर आप भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वाले हैं तो ऑनलाइन खरीदारी करें तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका अमूल्य समय बचता है। नहीं तो आपको एजेंट के पीछे अपना समय गंवाना पड़ता है। साथ ही यह भी टेंशन होती है कि क्या आपने जो पॉलिसी खरीदी है वह सही है या नहीं। ऑनलाइन आप विभिन्न बीमा पॉलिसियों की आपस में तुलना करने के बाद जो सबसे अच्छा रिटर्न दे उसे खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन बीमा खरीदने से एक और फायदा यह होता है कि किसी प्रकार समस्या आने पर या पॉलिसी को लेकर किसी प्रकार के भ्रम को हम ऑनलाइन हेल्पलाइन सुविधा का उपयोग करते हुए दूर कर सकते हैं। आप यह सुविधा लाइव चैट के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान