अगर आप भी बिजनेस करने के शौकीन है तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है। अब आप अंडरगारमेंट कंपनी के साथ जुड़कर घर बैठे 1 लाख रुपए तक की हर महीने कमाई कर सकते हैं। यह अवसर दे रही है अंडरगारमेंट ऑनलाइन लिंजरी रिटेलर्स जिवामे कंपनी। कंपनी ने यह कदम अपनी सेल बढ़ाने के लिए लिया है। इस ऑफर का नाम जिवामे चैम्पियन दिया गया है। इस ऑफर की खास बात यह है कि यह कोई डिस्ट्रीब्यूटरशिप या फ्रेंचाइजी मॉडल नहीं है। इसके लिए अच्छा खासा कमीशन भी ऑफर किया जा रहा है।
तो आइए जानते हैं कि आप कैसे इस कंपनी से जुड़ कर बिजनेस कर सकते हैं।
जिवामे कंपनी के अनुसार 7 हजार रुपए तक की सेल पर 15 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। 7 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक के सेल पर 35 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इस प्रकार 1 लाख रुपए की सेल पर आपको 35 हजार रुपए तक कमाई होगी। 1 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की सेल पर आपको 37 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। तो वहीं अगर सेल 3 लाख रुपए से ज्यादा होती है तो कमीशन बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा। इस प्रकार 3 लाख रुपए की सेल पर 1 लाख रुपए से ज्यादा कमाई हो सकती है।
इस बिजनेस को करने के लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन जिवामे की साइट http://champions.zivame.com पर करना होगा। यहां पर जाकर आप जरुरी डिटेल हासिल कर सकते हैं।
इस ऑफर में ऑर्डर खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। इसमें जरुरत के हिसाब से आप कितना भी ऑर्डर ले सकते हैं। आप जितनी ज्यादा सेल करेंगे, उतनी ज्यादा कमाई होगी। कम पूंजी में अगर आप कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है।
इसमें आपको किसी खास प्रोडक्ट को ही खरीदने की कोई शर्त नहीं है। यह कंपनी से खासतौर पर बताया है। आप अपनी लोकेशन, आस-पास के लोगों की जरुरत के हिसाब से सस्ते, महंगे, डिजाइनर प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। हालांकि आप अपनी लोकेशन पर बिजनेस शुरु कर सकते हैं या नहीं, यह तय करने का अधिकार कंपनी का है इसके लिए कंपनी की कुछ शर्तें हैं जिसके लिए आपको जिवामे से संपर्क करने की जरुरत है।
बिजनेस शुरु करने के लिए आपको जिवामें की तरफ से पूरा सर्पोट दिया जाएगा। इसमें ऑर्डर देने के बाद कंपनी आपको ट्रेनिंग उपलब्ध कराएगी, जिसमें बिजनेस की हर बारीकी के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मार्केटिंग सर्पोट भी दिया जाएगा। इसमें कंपनी प्रमोशनल मटेरियल भी उपलब्ध कराएगी, जिससे आपको सेल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अन्य प्रकार के बिजनेस आइडिया के लिए पढ़ें https://hindi.goodreturns.in
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान