अगर आप राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर जाने की सोच रहे हैं तो जाने से पहले एक बार वहां के मार्केट के बारे में जरुर पता कर लीजिएगा। ऐसा तो है नहीं कि आप जयपुर जाकर शॉपिंग नहीं करेंगे तो अगर आप अपना समय और पैसा बचाना चाहते हैं तो यह खबर जरुर पढ़ लें। क्योंकि यहां पर हम आपको जयपुर के प्रसिद्ध शॉपिंग मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर रीजनेबल दाम में सही चीजें खरीदने को मिलेंगी।
तो आइए जानते हैं जयपुर के इन शॉपिंग मार्केट के बारे में-
हो सकता है कि आपने इस मार्केट के बारे में सुना हो, लेकिन फिर आपको इस मार्केट के बारे में कुछ चीजें बता देते हैं। सबसे पहले तो यह कि यहां पर आपको कुंदन की ज्वेलरी मिलेंगी। यहां पर जाने के लिए आप रिक्शा, बस , ऑटो या फिर कैब कर सकते हैं। यहां पर आपको सोने, चांदी और कुंदन की पुरानी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ नई ज्वेलरी भी खरीदने को मिलेगी। साथ ही आपको यहां पर राजस्थान की ट्रेडिशनल साडि़यां और लहंगे भी मिलेंगे।
यह जयपुर की फैशन स्ट्रीट है। यहां पर स्कर्ट के कलेक्शन, लहरिया स्टोल और जयपुरी उलन शॉल अच्छे दाम में खरीद सकते हैं। बापू बाजार में आपको लाख की चूडि़यां और ज्वेलरी भी खरीदने को मिलेंगी। बापू बाजार एमआई रोड से बस कुछ ही दूरी पर है तो पैदल भी जा सकते हैं या रिक्शा कर सकते हैं।
अगर आप जल्दी में हैं लेकिन आपको बहोत सारी शॉपिंग करनी है तो बड़ी चौपड़ बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां पर प्रिटेंड कपड़े, एंब्रॉइडरी के बेड शीट और गिफ्ट आइटम खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि बड़ी चौपड़ हवा महल से बहोत ही पास है यहां पर पैदल भी पहुंच सकते हैं।
राजस्थान की मोजरी पूरे हिंदुस्तान में फेमस है। तो आपको भी अगर मोजरी का शौक है तो नेहरु बाजार में खरीद सकते हैं। जयपुर के इस मार्केट में आपको स्टाइलिश और विभिन्न कलर में मोजरी मिल जाएंगी साथ ही बंधानी दुप्पटा भी आपको यहां पर सही दाम में मिल जाएंगे। यह मार्केट भी एमआई रोड पर स्थित है।
जयपुर के इस मार्केट में आपको स्टेशनरी से संबंधित हर चीज मिल जाएगी। यहां पर आपको हैण्डमेड पेपर डायरी भी मिल जाएंगी। चौड़ा रास्ता जंतर-मंतर से पास है यहां से आप पब्लिक बस लेकर मार्केट तक पहुंच सकते हैं।
गौरव टावर एक ऐसी जगह है जहां पर आप हैण्डबैग से लेकर कॉसमैटिक तक हर चीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके आप डिजायनर कपड़े और एसेसरीज भी खरीद सकते हैं क्योंकि यहां पर सारे बड़े ब्राण्ड जैसे कि बाटा, वूडलैण्ड, लीवाइस के शोरुम हैं। गौरव टावर मालविया नगर में है यहां पर जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह मार्केट भी जयपुर का लोकल, स्ट्रीट मार्केट है। यहां पर लाख की चूडि़यां, ज्वेलरी, कारपेट, कालीन आदि खरीद सकते हैं। यह मार्केट कनवर नगर जयपुर में स्थित है। यह मार्केट चंद्रपोल मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित है।
अरावली बाजार में आप एथिनिक हैंडीक्राफ्ट, वूडन बॉक्स, शो पीस, खिलौने और पपेट खरीद सकते हैं। यह मार्केट पृथ्वीराज रोड पर स्थित है। यह मार्केट रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन से नजदीक है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके