टर्म इंश्योरेंस बीमा कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला एक ऐसा उत्पाद है जो अनचाही परिस्थितियों में आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा का आश्वासन देता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों को बीमा की राशि के साथ-साथ बोनस भी मिलता है। यह लाभ या तो एकमुश्त दिया जाता है अथवा चुने गए प्लान के अनुसार चरणों में किया जाता है। यहां कुछ बीमा योजनाओं के बारे में बताया गया है जो 2018 की बीमा योजनाओं की सूची में शीर्ष पर हैं।
यह प्लान आपके परिवार को गारंटीकृत राशि के साथ-साथ व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है। एचडीएफसी के क्लिक 2 प्रोटेक्ट प्लान में टर्म इंश्योरेंस कवर में चार विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा चुने गए प्लान के अनुसार यह आपको मासिक आय भी प्रदान करता है जो आपके परिवार के आश्रितों की समय-समय पर मदद भी करता है। HDFC लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट की विशेषताओं के बारे में जानने के लिए यहां पर देखें।
- लाइफ विकल्प: इसमें एकमुश्त भुगतान का विकल्प है।
- एक्स्ट्रा लाइफ विकल्प (दुर्घटना मृत्यु लाभ): पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर एकमुश्त राशि तथा अतिरिक्त बीमा राशि प्रदान की जाती है।
- आय विकल्प: बीमाकृत राशि के 10% का एकमुश्त भुगतान और बाकी बची हुई राशि का 15 साल तक मासिक आय के रूप में भुगतान
- इनकम प्लस विकल्प: इस विकल्प में मृत्यु होने की स्थिति में बीमाकृत राशि का 100% तथा बीमाकृत राशि की बकाया राशि को मासिक आधार पर दिया जाएगा
- न्यूनतम प्रारंभ आयु 18 वर्ष
- अधिकतम प्रारंभ आयु 75 वर्ष
- न्यूनतम टर्म अवधि 5 वर्ष
- अधिकतम टर्म अवधि 40 वर्ष या 75 वर्ष तक, चुने गए प्रीमियम पर आधारित
- प्रीमियम भुगतान का तरीका एकमुश्त भुगतान या वार्षिक
- न्यूनतम बीमाकृत राशि 10,00,000 रूपये
- अधिकतम बीमाकृत राशि पर कोई सीमा नहीं
- यदि उपचार के दौरान मरणांतक रोग का पता चलता है तो 25% प्रीमियम का अग्रिम भुगतान भी किया जा सकता है।
- न्यूनतम प्रारंभ आयु 18 वर्ष
- अधिकतम प्रारंभ आयु 65 वर्ष
- पॉलिसी अवधि परिपक्वता के समय व्यक्ति की आयु के अनुसार, पॉलिसी की अवधि 10, 15, 20, 25, 30 वर्ष
- न्यूनतम आधारभूत बीमाकृत राशि 75,000 रूपये
- अधिकतम बीमाकृत राशि 2,00,000 रूपये
- न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 वर्ष
- अधिकतम पॉलिसी अवधि 20 वर्ष
- प्रारंभ हेतु न्यूनतम आयु 8 वर्ष
- प्रारंभ हेतु अधिकतम आयु 55 वर्ष
- परिपक्वता के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष
- प्रीमियम भुगतान का तरीका वार्षिक, अर्द्ध वार्षिक, तिमाही और मासिक (केवल ईसीएस के द्वारा)
- पॉलिसी पुन: प्रारंभ करना: यदि दी गयी अवधि में प्रीमियम का भुगतान नहीं किया जाता है तो पॉलिसी समाप्त हो जाती है। हालाँकि इस प्रकार से बीच में समाप्त हुई पॉलिसी को 2 वर्षों के अन्दर पुन: प्रारंभ किया जा सकता है।
बीमा योजना पाने के नियम और शर्त
1-न्यूनतम प्रारंभ आयु 18 वर्ष
2-अधिकतम प्रारंभ आयु 65 वर्ष
3-न्यूनतम बीमाकृत राशि 25 लाख रूपये
4-अधिकतम बीमाकृत राशि कोई सीमा नहीं (जोखिम अंकन के अधीन)
5-प्रीमियम भुगतान का तरीका वार्षिक, अर्द्ध वार्षिक, तिमाही या मासिक 6-प्रीमियम भुगतान अवधि नियमित, सीमित या एकल
एगॉन लाइफ टर्म इंश्योरेंस एक ऑनलाइन प्रोटेक्शन प्लान है जो बीमाधारक के परिवार को सुनिश्चित सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक मूल्य प्रभावी योजना है जो 80 वर्ष की आयु तक कवरेज प्रदान करती है। पॉलिसीधारक जीवन के विभिन्न चरणों में बढ़ती ज़रूरतों के आधार पर अपने कवरेज का विस्तार कर सकता है।
यह प्लान आपके सगे सम्बन्धियों को उस समय आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करता है जब अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण वे दुखों के सागर में डूब जाते हैं। प्रीमियम की टर्म के अनुसार इस पॉलिसी दो तरह के कवरेज मिलते हैं जिन्हें प्लान ए तथा प्लान बी कहा जाता है।
1-प्लान ए जिसमें भुगतान किये गए प्रीमियम पर 100% रिटर्न मिलता है
2-प्लान बी जिसमें प्रीमियम पर 110% से 150% तक रिटर्न मिलता है
3-प्रीमियम भुगतान अवधि नियमित
4-प्रीमियम भुगतान के प्रकार वार्षिक, अर्द्ध वार्षिक, तिमाही और मासिक
5-न्यूनतम बीमाकृत राशि 5,00,000 रूपये
6-अधिकतम बीमाकृत राशि कोई सीमा नहीं
यह एक भागीदारी वाला टर्म इंश्योरेंस प्लान है जो बचत के साथ साथ बीमाकर्ता के परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करता है। इस पॉलिसी में प्रत्येक 5 वर्ष बाद लॉयल्टी जोड़ी जायेगी। इसमें एक्सीडेंटल डेथ बेनीफिट राइडर विकल्प भी उपलब्ध है।
यह एक ऑनलाइन टर्म प्लान है जो आजकल की तेजी से आगे बढ़ती हुई पीढ़ी की मांगों को पूरा करने के लिए बनाई गयी है क्योंकि आजकल स्थिति ऐसी है कि कभी भी किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार का आधार टूट सकता है। यह आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को आय की हानि और उत्तरदायित्वों से बचाता है।
1-प्रारंभ हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष
2-प्रारंभ हेतु अधिकतम आयु 55 वर्ष
3-पॉलिसी अवधि के वर्ष 10, 15, 20, 25, 30, और 35 वर्ष
4-प्रीमियम भुगतान अवधि पॉलिसी अवधि के समान ही
5-न्यूनतम बीमाकृत राशि 25,00,000 रूपये
6-अधिकतम बीमाकृत राशि कोई सीमा नहीं
7-न्यूनतम प्रीमियम राशि 3,500 रूपये
8-अधिकतम प्रीमियम राशि कोई सीमा नहीं
9-प्रीमियम भुगतान का तरीका वार्षिक
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान