आज यानी कि 1 फरवरी को आम बजट 2018 पेश होने जा रहा है। ऐसे में तमाम मीडिया चैनलों में हर जगह आपको बजट से जुड़ी खबरें ही पढ़ने और देखने को मिलेंगी। तो बजट पेश होने के चंद घंटों पहले आइए जानते हैं आजाद भारत के पहले बजट के बारे में जो कि सिर्फ 171 करोड़ रुपए का था।
आजाद भारत का पहला बजट तात्कालीन वित्त मंत्री आरके शन्मुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। यह बजट करीब साढ़े 7 महीने के लिए 15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948 तक के लिए पेश किया गया था।
इस बजट में रेवेन्यू जुटाने का लक्ष्य 171.85 करोड़ रुपए रखा गया था। आज के दौर की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के पॉश इलाके में इतनी कीमत में एक बंगला भी मिलना मुश्किल होगा। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तब 24.59 करोड़ रुपए था। इस बजट में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि भारत और पाकिस्तान सितंबर 1948 तक एक ही करेंसी का इस्तेमाल करेंगे।
पिछले कई सालों से जहां भारत का बजट सुबह 11 बजे पेश होता है तो वहीं आजाद भारत का पहला बजट शाम को 5 बजे पेश किया गया था। यह परंपरा 1999 तक चली उसके बाद 2001 में एक नया समय सुबह के 11 बजे निर्धारित किया गया।
आपको बता दें इस बार आम बजट भारत का 88वां बजट है जो कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के द्वारा पारित किया जाएगा। अब तक 87 बजट पेश किए जा चुके हैं और अब तक भारत ने कुल 25 वित्त मंत्री देखे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान