ग्लोबलाइजेशन और टेक्नोलॉजी के इस दौर में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना सबसे आसान काम लगता है। क्योंकि शॉप्स में और मॉल में जाकर शॉपिंग करने के लिए लोगों के पास अब वक्त नहीं बचा है। लोगों की इसी सोच को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने एक नया आयाम दे दिया है। तो वहीं नोटबंदी के दौरान और पुरानी नोटों को नया करने के समय लोगों का ध्यान इस ओर और भी ज्यादा गया। यहां पर आपको शॉपिंग से जुड़े हुए कुछ टिप्स बताएंगे जिससे कि आपकी ऑनलाइन शॉपिंग करना और भी बेहतरीन हो जाएगी।
किसी भी ई-कॉमर्स साइट से शॉपिंग करने से पहले उसकी पात्रता और विश्वसनीयता को अच्छे से परख लें। आप वेबसाइट का ऑनलाइन रीव्यू भी देख सकते हैं। जैसे कि अमेजन, फिल्पकार्ट और स्नैपडील के बारे में हर कोई अच्छे से जानता है। लेकिन इन्हीं के कॉम्प्टीशन में कई अन्य वेबसाइट्स आकार्षक ऑफर देकर लोगों को अपने ओर खींचने का प्रयास करती हैं तो जब भी आप इन साइट में विजिट करें इनके बारे में अच्छे से जान लें और समझ लें।
वीकेंड पर या फिर कोई फेस्टिवल आ रहा हो और समर एवं विंटर के लिए अलग-अलग मोबाइल एप और शॉपिंग बेबसाइट में कूपन मिलते हैं। इन कूपन को संभाल कर रखें और वक्त आने पर इनका इस्तेमाल करें। जैसे पेटीएम में प्रोमो कोड तो वहीं फ्रीचार्ज और मोबीक्विक में वॉलेट पेंमेंट सेव होता है किसी स्पेशल डे के लिए, तो उस वॉलेट मनी और कोड को यूज करें।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने की आदत डालें न कि डेबिट कार्ड से शॉपिंग करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके डेबिट कार्ड में बैंक अकाउंट की सारी डिटेल उपलब्ध होती है। जिसे हैकर आसानी से हैक कर सकते हैं तो वहीं क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के लिए लिमिटेड बैलेंस होता है।
जिस भी बेबसाइट में आप जाते हैं उसके URL के पास एक लॉक आइकॉन दिया रहता है जिसमें सेक्योरिटी से जुड़ी हुई चीजें दी रहती हैं। यही यूजर को वेबसाइट की विश्वसनीयता को प्रदर्शित करता है। अगर कोई शॉपिंग वेबसाइट कई डायलॉग बॉक्स और अकाउंट से संबंधित प्रश्न पूछती है आपको वहीं पर उस साइट को बंद कर देना चाहिए।
अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का मंथली स्टेटमेंट चेक करते रहें ताकि अगर शॉपिंग करने के कुछ दिन बाद उस साइट से कोई चार्ज लगा हो तो पता चल जाए।
आप कई बार अपने मेल आइडी पर कई शॉपिंग वेबसाइट की ओर से भेजे गए ऑफर देखते हैं और उस पर मोहित हो जाते हैं। तो ऐसा बिलकुल न करें। आप ऐसी जगह बिलकुल भी ऑनलाइन शॉपिंग न करें और ऐसे ऑफर से दूरी बनाए रखें।
अधिकांश बैंक गिफ्ट कार्ड प्रदान करते हैं आजकल गिफ्ट कार्ड प्राप्त करना बहुत आसान है कभी-कभी गिफ्ट कार्ड की विभिन्न वेबसाइटों पर नीलामी की जाती हैं, तब लोगों को केवल यह खरीदते हुए ही पता चलता है कि उनके पास सेविंग का कोई कार्ड नहीं है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान