हर कोई नए साल में कोई न कोई रेजुलेशन जरुर लेता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई-लिखाई को लेकर, तो यूथ जॉब को लेकर और फैमिली वाले लोग यानी कि शादीशुदा लोग फायनेंशियल प्लानिंग करने या पैसे बचाने का रेजुलेशन लेते हैं। अगर आपको 2017 में पैसे के इस्तेमाल में दिक्कत हुई है तो 2018 में आपको पैसे के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरुरत है। तो आइए आपको बताएं कि आप कैसे नए साल में फानैंसियल प्लानिंग कर सकते हैं।
अर्थिक प्लान बनाने का लक्ष्य आप इसी महीने यानी की जनवरी से ही शुरु कर दें। अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को रिव्यू करें। सभी पेमेंट डेडलाइन के बारे में पता करे लें। कौन-कौन सा पेमेंट आपको करना है इसकी एक लिस्ट बनाकर रिमाइंडर सेट कर लें।
फरवरी में देश का आर्थिक बजट आएगा, बजट में होने वाले संभावित बदलावों की सूची तैयार कर लें। अगर कोई बड़ा बदलाव संभावित है तो उससे आप कैसे प्रभावित होंगे उसका आकलन करके एक बैकअप प्लान तैयार कर लें।
मार्च में वित्त वर्ष 2017-18 का इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख होगी। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना ना भूलें। साथ ही कई सेवाओं को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है, तो अलग-अलग सेवाओं को आधार से लिंक करना ना भूलें।
1 अप्रैल से बजट से जुड़ी घोषणाएं लागू हो जाएंगी। इसलिए नियमों में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहें। अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र शुरु होता है। अपने बच्चे की स्कूल की फीस और किताबों के खर्च के लिए जरुरी पैसे तैयार रखें। गर्मी की छुटि्टयों के लिए पहले से प्लानिंग कर लें। इससे आप आखिरी मौके पर ज्यादा पैसे देने से बच जाएंगे। साथ ही 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, सोने में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा दिन है।
मई से कंपनियों में अप्रेजल शुरु हो जाते हैं। साथ ही ज्यादातर कंपनियां इसी वक्त आपको बोनस भी देती हैं। इन पैसों से आप चाहें तो कर्ज का बोझ थोड़ा कम कर सकते हैं।
15 जून को असेसमेंट इयर 2019-20 के एडवांस टैक्स इंस्टॉलमेंट के पेमेंट की आखिरी तारीख है। पेमेंट करना ना भूलें। तो वहीं 15 जून के बाद आईटीआर फॉर्म 16 और 16 ए भी खरीद सकते हैं।
31 जुलाई असेसमेंट इयर 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन आईटीआर फाइल कर दें। अब लेट से आईटीआर फाइल करने की पेनाल्टी 10,000 रुपए तक हो गई है।
अगस्त के बीच में अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स के साथ बैठकर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को रिव्यू करें। जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव करें। अगस्त में 2 बार लॉन्ग वीकेंड आएगा आप चाहें तो इस समय कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
अडवांस टैक्स का इंस्टॉलमेंट पेमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। साथ ही यह पता करें की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आपके आईटी रिटर्न को आगे बढ़ा दिया है या नहीं। अगर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से अगर कोई रिफंड मिलने वाला है तो यह भी पता कर लें।
अक्टूबर त्योहार का महीना है। नवरात्रि/दशहरा के दौरान बजट से ज्यादा खर्च ना करें। अपनी सेविंग्स को बचाकर कर रखें। नवंबर में दीवाली समेत कई अन्य त्योहार हैं। इस महीने भी अक्टूबर की तरह अपने बजट पर टिके रहें। अपने बजट से ज्यादा खर्च ना करें।
15 दिसंबर एडवांस टैक्स के तीसरे इंस्टॉलमेंट के पेमेंट की आखिरी तारीख है। इस महीने अपनी सालाना खर्च और सेविंग का आकलन करें। अगर आपकी फाइनैंशियल प्लानिंग अच्छी रही और आप सेविंग्स में कामयाब रहें तो नए साल क्रिसमस में कहीं घूमने जा सकते हैं।
More Articles
- FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?
- 31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम
- WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स
- Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज
- Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग
- 30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?