अच्छी हेल्थ और अच्छी लाइफ स्टाइल होने के बावजूद हमें इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होती है। ये इंश्योरेंस पॉलिसी हमें अचानक से होने वाले एक्सीडेंट और किसी क्रिटिकल बीमारी में काम आती है। इस समय कई इंश्योरेंस कंपनियां हैं जो कि कई प्रकार के प्लान और स्पेशल फायदे को टारगेट करते हुए मार्केट में अपनी पॉलिसी उपलब्ध करा रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वो टॉप 5 बीमा पॉलिसी कौन-कौन सी हैं।
यह बीमा पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड पॉलिसी है जो कि बचत और सुरक्षा के कई ऑफर प्रदान करती है। यह पॉलिसी अचानक से हुई मृत्यु और फिजिकली डिसएबल व्यक्ति को लाभ पहुंचाती है। यह एक ऑफलाइन इंश्योरेंस प्लान है। यह दो तरह के ऑप्शन राइडर्स की सुविधा देती है। इस पॉलिसी को आप 15 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में चुन सकते हैं।
यह एक ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान है। यह बीमा पॉलिसी कई कवर ऑप्शन प्रदान करती है जिसमें से कोई भी आप चुन सकते हैं और यह बहुत ही कम लागत पर उपलब्ध हैं। इस पॉलिसी को 10 से 40 वर्ष की आयु तक चुनने की स्वतंत्रता है। इसमें रेगुलर, लिमिटेड और सिंगल प्रीमियम का भी ऑप्शन है।
यदि आप अपने परिवार को अपनी अनुपस्थिति में भी ऐसी ही लाइफ स्टाइल मेंटेन रखना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए सबसे बेहतर है। यह एक ऑनलाइन बीमा पॉलिसी है जो कम लागत पर उच्च कवर प्रदान करती है। यह पॉलिसी 75 वर्ष की उम्र तक जीवन कवर प्रदान करती है। यह पांच अतिरिक्त राइडर्स को ऑफर प्रदान करता है।
एसबीआई लाइफ-ई शील्ड एक व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्योर टर्म प्लान है, जो कि बहुत कम लागत पर सबसे अच्छी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यह आपके परिवार के लिए सस्ती प्रीमियम पर सुरक्षा प्रदान करता है एसबीआई लाइफ ई-शील्ड में आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप चार प्लान आप्शन हैं।
यह एक मनी बैक बीमा पॉलिसी है जो कि विभिन्न लाभ प्रदान करती है। यह 4 पॉलिसी चुनने का ऑफर देती है। साथ ही इस पॉलिसी में शॉर्ट प्रीमियम पेमेंट टर्म है। इसके अलावा महिला पॉलिसी होल्डर को ये स्पेशल रेट्स प्रदान करते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित