2017 में ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं जिसे लोगों ने काफी सराहा है। ये फिल्में न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। यहां पर हम बात करे हैं बॉलीवुड की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिन्होंने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर पूरे साल सबसे ज्यादा कमाई की। तो आइए जानते हैं कि वो फिल्में कौन-कौन सी हैं।
बाहुबली 2 की सफलता के बारे में वैसे तो हर कोई जानता होगा। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने कई सालों के बाद सफलता का एक इतिहास रच दिया। ऐ ऐसी फिल्म है जो अपने देश के साथ-साथ विदेशों में भी जमकर सराही गई। वैसे तो यह साउथ इंडियन फिल्म है लेकिन इसका प्रोडक्शन करण जौहर ने किया है इसलिए इसे बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में जोड़ दिया गया है। इस फिल्म की कमाई भारत में 1000 करोड़ के पार हो गई है। कुल कमाई 1600 करोड़ से पार हो चुकी है।
रोहित शेट्टी की यह फिल्म अजय देवगन और दोस्तों पर फिल्माई गई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 1 महीने ही हुए हैं लेकिन इस फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। अभी भी इस फिल्म की कमाई हो रही है।
कई साल पहले बनी फिल्म जुड़वा का रीमेक जुड़वा 2 ने भी काफी कमाई की है। फिल्म में मुख्य किरदार में वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज थीं। यह एक कॉमेडी फिल्म है फिल्म का संगीत लोगों के बीच काफी पापुलर हुआ है। Koimoi वेबसाइट की रिर्पोट के अनुसार इस फिल्म ने 138 करोड़ की कमाई की है।
शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज के अंतर्गत बनी यह फिल्म इस साल की ही शुरुआत में जनवरी 2017 में रिलीज हुई। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म ने 137.51 करोड़ रुपए की कमाई की है।
अक्षय कुमार की यह फिल्म नरेद्र मोदी की स्वच्छता अभियान को आधार बनाकर बनाई गई है। यह फिल्म एक रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म है। फिल्म भले ही कम बजट में बनाई गई हो लेकिन फिल्म अच्छी खासी कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली। इस फिल्म की कमाई 134 करोड़ रुपए है।
काबिल फिल्म की लोगों की काफी सराहना की। इस फिल्म लोगों को जहां रोमांस करना सिखाया तो वहीं रुलाया भी। संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम ने मुख्य किरदार निभाया। फिल्म ने 126.85 करोड़ की कमाई की।
वैसे तो यह फिल्म किसी को पसंद नहीं आयी, लेकिन सलमान खान की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि दर्शकों ने इसे देखकर 100 करोड़ के क्लब में शामिल ही कर दिया। इस फिल्म की कमाई 121.25 करोड़ हुई है।
जॉली एलएलबी का रीमेक जॉली एलएलबी 2 लोगों को काफी पसंद आयी। फिल्म कम बजट की होते हुए भी 117.8 करोड़ की कमाई कर ली है।
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म ने 116.60 करोड़ की कमाई की है।
आपको यहां पर फिल्मों की कमाई के डाटा दिए गए हैं वह सभी मुख्य रुपए से कोईमोई वेबसाइट से लिए गए हैं।
बादशाहो फिल्म भले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पायी लेकिन फिर भी इसने अच्छी कमाई कर ली। इस फिल्म ने इस साल कुल 78.02 करोड़ की कमाई की।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान