2017 में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी कई सारी सर्विसेज में बदलाव किए हैं। अगर आप भी स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको इन सर्विसेज के बारे में जानना चाहिए, क्योंकि इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। आप अगर अब भी इन बदलावों से अंजान रहे तो आपको इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन-किन सेवाओं में SBI ने बदलाव किया है।
एक बैंक के ग्राहक के लिए सबसे अहम होता है उसे अपने ब्रांच की जानकारी रहे। उसमें भी सबसे ज्यादा जरुरी होता है IFSC कोड। इसके बिना आप कहीं भी पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में अपनी 1200 से ज्यादा शाखाओं के ब्रांच कोड और IFSC कोड सहित कई चीजें बदल दी हैं। यहां तक की इन शाखाओं का नाम भी बदल दिया गया है।
एसबीआई ने अपने 1200 से ज्यादा शाखाओं में हुए बदलाव की जानकारी दी है। इसके लिए एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें सर्कल के अनुसार पुरानी ब्रांच और उसकी जगह नई ब्रांच के बारे में बताया गया है। लिस्ट के अनुसार कई पुरानी ब्रांच को नई ब्रांच में जोड़ दिया गया है। इसमें ज्यादातर उन बैंकों की शाखा है जिनका एसबीआई के साथ मर्जर हुआ है।
स्टेट बैंक ने यह बदलाव गुजरात, महाराष्ट्र, भोपाल, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत देश के अन्य भागों में किया है। जैसे कि अहमदाबाद सर्कल में गोपीपुरा ब्रांच को बदलकर सूरत मेन में जोड़ दिया गया है। इसका नया ब्रांच कोड और नया IFSC कोड भी जारी किया गया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी शाखा में बदलाव हुआ है कि नहीं तो इसकी जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट https://www.onlinesbi.com/ पर देख सकते हैं इसमें आपको पूरी लिस्ट मिलेगी।
अगर आप ऑनलाइन नहीं पता कर पा रहे हैं तो अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर भी पता कर सकते हैं। तो यदि किसी प्रकार की शंका आपके मन में हो तो आप यहां पर जाकर सही-सही जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें कि इसी साल एसबीआई के पांच सहायक बैंकों का एसबीआई में विलय कर दिया गया था। जिसके कारण ये सारे बदलाव आए हैं तो अगर आप भी इन बैंकों के कस्टमर हैं तो आपको इन नए बदलावों के बारे में जानना चाहिए ताकि बाद में आपको कोई परेशानी ना आए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान