जी हां सही पढ़ा आपने, आपका बैंक खाता 31 दिसंबर 2017 के बाद से बंद हो सकता है। अगर अब चाहते हैं कि आपका बैंक खाता सुचारू रुप से चलता रहे तो आपको सिर्फ एक काम करना होगा। सिर्फ अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़ना होगा।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आधार को बैंक खाते से जोड़ने की लास्ट डेट 31 मार्च 2018 है तो आप सही है लेकिन ये सिर्फ उनके लिए हैं जिनके पास अब तक आधार कार्ड नहीं है। अगर आपके पास अभी आधार कार्ड है और आप उसे बैंक खाते से लिंक नहीं करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा। आगे पढ़ें बैंक खाते को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक कर सकते हैं।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि अगर आप 50,000 रुपये या उससे ज्यादा का वित्तीय लेन-देन करते हैं तो इसके लिए जरुरी है कि आपका खाता आधार से जुड़ा हो। इसके लिए 31 दिसम्बर आखिरी तारीख है। अगर 31 दिसम्बर तक आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा नहीं है तो आपका खाता अवैध हो जाएगा। यहां पर आपको बताएंगे कि ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कैसे आधार नंबर को अपने खाते से जोड़ सकते हैं।
आधार की वेबसाइट पर जाकर लिंक करें सबसे पहले आप आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए। वहां पर चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस पर क्लिक कीजिए। वहां अपना आधार नंबर और दिया गया सेक्योरिटी कोड डालिए। अब सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी दाखिल करने के बाद अब लॉग इन बटन पर क्लिक कीजिए। लॉग-इन करने के बाद यहां आपको साफ नजर आएगा कि किन-किन बैंक अकाउंट्स के साथ आपका आधार लिंक्ड है।
आधार को बैंक खाते से ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं और आपको कहीं जाने कि भी जरुरत नहीं होगी। यहां पर आपका स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं कि कैसे आप आधार को खाते से लिंक करें
1- ऑन लाइन आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ने के लिए व्यक्ति का इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
2- अपने बैंक का नेट बैंकिंग लॉगिन करें।
3- लॉगिन करने पर आपको आधार नंबर लिंक करने का एक विकल्प मिलेगा।
4- जैसे कि एक उदाहरण HDFC बैंक का लें तो इसमें लॉगिन के बाद आपको update Aadhaar number " update contact details" का विकल्प मिलता है।
5- वहीं अन्य बैंकों में "Aadhar Bank Account Seeding" या Aadhaar Seeding" का विकल्प मिलता है।
6- आधार कार्ड का पूरा और सही विवरण टाइप करें ।
7- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
9- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या फिर ई-मेल आईडी पर खाते से आधार लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा। 10- इस तरह से आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
अगर आप ऑफलाइन तरीके से बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना चाहते हैं। तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आधार की डिटेल बैंक कर्मचारी को देनी होगी। आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी साथ लेकर जाना होगा। इस तरह से बैंक कर्मचारी आपके आधार को बैंक खाते से जोड़ देंगे।
हां पर हम आपको ऐसे स्माल बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको हर दिन 1000 रुपए की कम से कम कमाई हो सकती है।
अगर आप यूट्यूब के जरिए घर बैठे हजारों लाखों रुपए कमाना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान