अगर आप वर्ष 2018 में शेयरों में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो आप धन कमाने के सही रास्ते को चुन रहे हैं लेकिन इसमें काफी सर्तकता, सावधानी और जानकारी जुटाने की जरूरत होती है। इस बारे में आपको अपडेट रहना होगा कि आने वाले समय में किस शेयर में उतार या चढ़ाव हो सकता है। भारतीय इक्विटी बाजार में लगभग हर जगह मंहगाई है जिसमें घुस पाना आम आदमी के बस की बात नहीं है। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार के लोग इन तरीकों से शेयर का चयन करें और शेयर से लाभ कमाएं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही निवेश के बारे में बताया जा रहा है जहां आपको निवेश करने पर अच्छा लाभ मिल सकता है।
2017 में फार्मा के शेयरों का बाजार गिरा हुआ रहा। हालांकि आखिरी हफ्तों में इसमें थोड़ा चढ़ाव आया। पर स्टॉक जैसे ल्यूपिन में शिखर से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। अरविंदो फार्मा में पिछले हफ्ते में भयानक गिरावट दर्ज हुई और इसके शेयर अब औसतन दामों पर शेयर बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं सन फार्मा में पिछले कुछ समय से मुनाफा दर्ज हुआ है। उम्मीद है कि 2018 में भी यह बढ़ोत्तरी बनी रहेगी। इन सभी बातों से स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में फार्मा के क्षेत्र में शेयर में निवेश करने पर फायदा हो सकता है।
कम दाम वाले शेयर आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। बस आपको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा जैसे कि कम्पनी ठीक-ठाक हो और पिछले सालों में उसका ग्रोथ रेट कैसा है। उदाहरण के लिए, आरकॉम के शेयर हफ्ते में एक बार में ही डबल हो गए जैसे ही कम्पनी ने पूर्ण डेब्ट पेमेंट शेड्यूल एनाउंस किया। इसी प्रकार, जेपी एसोसिएट के शेयर में भी बदलाव आ गया।
कुछ कम्पनियों के शेयर में गिरावट न आने का वादा किया जा सकता है कि उनमें आपको घाटा नहीं होगा। जैसे - आईबीआरएलसी के स्टॉक 5.20 रुपए में उपलब्ध हैं। कंपनी ने हाल ही में 800 करोड़ रुपये की अपनी दो सड़क परियोजनाओं में हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी करीब 8,500 करोड़ रुपये का कर्ज लेती है और इसके पास पर्याप्त संपत्ति भी है।
अगले वर्ष कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और केन्द्रीय सरकार भी 2019 के चुनावों की तैयारी में लग जाएगी। ऐसे में मीडिया कम्पनियों के शेयरों में काफी बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स, जोकि सिर्फ 10 बार पी/ई अनुपात पर उपलब्ध है, इस समय थोड़ा महत्वहीन दिखता है।
एक और अच्छी कंपनी दैनिक भास्कर पब्लिशर, डीबी कॉर्प भी ऐसी है। आप चाहें तो कृषि क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। ये बिल्कुल पक्का है कि आने वाले समय में सरकार कृषि क्षेत्र में कुछ न कुछ अवश्य करेगी। हालांकि, जैन इरीगेशन आदि में आपके होमवर्क करना पड़ सकता है कि ये आने वाले समय में वर्कआउट करेंगे या नहीं।
आपको यह सलाह दी जाती है कि आने वाले समय में धन को इक्विटी से डेब्ट में मूव करवाने पर लाभ होगा। इससे वर्ष में आने वाला रिटर्न भी बढ़ेगा और आपको कोई नुकसान न होने का भी बेनीफिट मिलेगा।
इसके अलावा, आप म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं पर इसमें सावधान रहें कि आप किसी धोखे का शिकार न हो जाएं। 2018-19 के वित्तीय बजट में बाजार के लिए कुछ भी अच्छी खबर नहीं हो सकती है। हालांकि, राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है और बाजार में कई लुभाने वाली स्कीम आ सकती हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सतर्क रहें।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय