अगर आप भी अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं। तो मोदी सरकार की इस खास स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम से जुड़कर आप बेहद कम रकम के साथ अपना नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। आपके पास 500 वर्गफुट तक का स्पेस होना जरुरी है। अगर नहीं है तो आप किराए पर बिल्डिंग या 500 वर्गफुट तक का स्पेस ले सकते हैं।
यहां पर आपको ऐसे ही एक बिजनेस मुद्रा स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपका निवेश सिर्फ 2 लाख रुपए ही होगा, वहीं आप इसके जरिए 35 से 40 हजार रुपए तक मंथली इनकम भी कर सकते हैं।
मुद्रा स्कीम के लिए आपको 2.05 लाख रुपए निवेश करने होंगे। जिसमें की कुल खर्च 10 लाख रुपए आएगा। तो वहीं सरकार देगी 80 प्रतिशत की मदद। सरकार की मुद्रा स्कीम की तहत आपको आसानी से 8 लाख रुपए लोन हो जाएगा यानी 80 प्रतिशत की आपको मदद मिल जाएगी।
इस योजना में सालाना कास्ट ऑफ प्रोडक्शन 28.30 लाख होगा। तो वहीं सलाना टर्न ओवर 33.50 लाख, सालाना प्रॉफिट 5.20 लाख रुपए और मंथली प्रॉफिट 40 हजार से ज्यादा होगा। यहां पर आपको ये जो आंकड़े बता रहे हैं वह सरकार ने एस्टीमेट तैयार किया है, जिसमें प्रोडक्शन कास्ट के हिसाब से टर्नओवर का रेश्यो तैयार किया गया है।
स्कीम में आपको सालाना रिटर्न 54 प्रतिशत मिलेगी। यानी कि दो साल में पूरा आपकी निवेश की गई राशि आपको वापस मिल जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपना नाम, पता, बिजनेस शुरु करने का एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और लोन का अमाउंट जैसी डिटेल देनी होगी। आपको इसके लिए किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीश या गारंटी फीस भी नहीं देनी होगी। आप लोन का अमाउंट चार साल में लौटा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान