पैसे कमाने के कई सारे तरीके हैं बस आपको उन तरीकों के बारे में जानकारी होना आवश्‍यक है। एक तरीका हम आपको बता रहे हैं भाषा से पैसे कमाना। वैसे तो अलग-अलग भाषा सिर्फ लोग अपने जानकारी के लिए सीखते हैं। पर कई लोग ऐसे हैं जो यह नहीं जानते हैं कि विभिन्‍न भाषाओं से आप अच्‍छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसी ही कुछ विदेशी भाषाओं के बारे में बताएंगे जो कि आपकी लाइफ बदल सकती हैं।

Advertisement

जापानी

इस भाषा को बोलने वालों की संख्‍या 10 करोड़ से ज्‍यादा है। अंग्रेजी के कई ऐसे शब्‍द हैं तो इसी भाषा से उत्‍पन्‍न हुए हैं। अगर एशिया में रोबोटिक केंद्र में जगह बनानी है तो जापानी सीखना बहुत जरुरी है।

मंदरिन

मंदरिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन की भाषा है। मंदरिन भाषा सीखना कई बड़े अवसर दिला सकता है। चीन में 1.4 अरब लोग भाषा बोलते हैं। इसके अलावा हांगकांग, मकाउ और ताईवान में भी यह भाषा बोली जाती है।

फ्रेंच

जिन लोंगों को फ्रांस की भाषा फ्रेंच आती है वह अपने पूरे कॅरियर में 77,000 डॉलर से ज्‍यादा की कमाई कर सकता है। दुनिया भर में 20 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस भाषा को बोलते हैं। तो वहीं दुनिया के 40 ऐसे देश हैं जहां पर फ्रेंच बोली जाती है। फ्रेंच को संयुक्‍त राष्‍ट्र में आधिकारिक दर्जा हासिल है।

जर्मन

जर्मन बोलने वाले लोग अपने पूरे कॅरियर में 1,28,000 डॉलर से ज्‍यादा पैसे कमा सकते हैं। जर्मनी के अलावा स्विटजरलैंड में भी ये भाषा काफी प्रचलित है। जर्मन भाषा बिजनेस के लिहाज से काफी अहम है। जर्मन लैग्‍वेज सीख कर आप कई क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। यहां तक की भारत के कई कॉलेजों और विश्‍वद्यिालयों में भी यह भाषा सिखाई जाती है।

स्‍पैनिश

अगर किसी भाषा को सचमुच में ग्‍लोबल लैंग्‍वेज का टाइटल मिल सकता है तो वो है स्‍पेनिश। दुनिया भर में इस भाषा से जुड़े कई जॉब अवसर मिल सकते हैं। अमेरिका में बड़ी संख्‍या में ऐसे लोग रहते हैं जो स्‍पेनिश बोलते हैं। माना जाता है कि स्‍पैनिश भाषा को सीखना अन्‍य भाषाओं की अपेक्षा थोड़ा आसान है। स्‍पेन के अलावा ये भाषा दक्षिण अमेरिका के कई देशों और मैक्सिको में भी बोली जाती है।

अरबी

30 करोड़ लोग अरबी भाषा बोलते हैं। दुबई और आबुधाबी जैसे अंतराष्‍ट्रीय वित्‍तीय केंद्रों की अरबी ही भाषा है। अरब जगत की संयुक्‍त जीडीपी करीब 60 अरब डॉलर है, ऐसे में ये भाषा कई रोजगार दिला सकती है। पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के कई शहरों में ये भाषा इस्‍तेमाल की जाती है।

पुर्तगाली

दुनिया भर में 10 करोड़ से ज्‍यादा लोग पुर्तगाली बोलते हैं। यह पुर्तगाल के अलावा भी कई देशों जैसे ब्राजील, अंगोला, पूर्वी तिमोर, मकाउ, स्‍पेन, फ्रांस और लग्‍जमबर्ग के कई हिस्‍से में बोली जाती है।

तो वहीं हिंदी भाषा भी आपको कई भारत के साथ-साथ विदेशों में अच्‍छी खासी जॉब दिला सकती है। इसके लिए आपको हिंदी अच्‍छी तरह से आनी चाहिए साथ ही आपकी डिग्री भी इस विषय में होनी चाहिए।