आजकल कम ब्याजदरों के कारण, कई लोग अपने सपनों के घर को खरीदने की इच्छा रखते हैं। रियल एस्टेट का विकास, आमतौर देश के आर्थिक विकास पर निर्भर करता है। स्मार्ट खरीददार, प्रापॅर्टी में तब निवेश करना चाहेंगे जब मार्केट में रेट डाउन हों और उनके बढ़ने की संभावना कई हों। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि पहली बार घर खरीदने वालों को किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
कभी भी विज्ञापनों पर ध्यान न दें। होर्डिंग्स और पर्चे बेहद आकर्षक होते हैं लेकिन उनके झांसे में न आएं। आप अपनी इनकम देखें और मौटे तौर पर अंदाजा लगा लें कि आप कितनी कीमत तक का घर खरीद सकते हैं।
आप सही लोकेशन का चयन करें। जहां से आपका कार्यस्थल ज्यादा दूर न हों, आपका परिवार आपकी अनुपस्थिति में सुरक्षित रहे और बच्चों आदि की परवरिश पर गंदा असर न पड़े। साथ ही ये भी देख लें कि जब आप इसे दुबारा बेचेंगे तो ये सही कीमत में बिकेगा भी या नहीं। वरना आपको प्रॉपर्टी लेने के बाद भी घाटा ही सहन करना पड़े।
होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, अग्रिम भुगतान के लिए तैयार रहें जो कि रजिस्ट्रेशन के समय जरूरी होता है। सामान्यत: अग्रिम भुगतान, कुल राशि का 10-20 प्रतिशत होता है। ऐसे में आपको तैयारी रखनी जरूरी है।
रिएल एस्टेट में सबसे ज्यादा फ्रॉड होता है ऐसे में आप जिस भी स्थान पर घर लेने का विचार कर रहे हैं जो कि निर्माणधीन है तो उसकी जांच-परख कर लें। कई बार प्रोजेक्ट को मंजूरी भी नहीं मिलती है और आपका पैसा भी डूब जाता है।
लोन के लिए आवेदन करने से पूर्व, व्यक्ति को क्रेडिट स्कोर को चेक कर लेना चाहिए, जो कि होम लोन की मंजूरी में प्रमुख भूमिका निभाता है।
होम लोन लेने से पहले हर किसी को कई बैंक में जाकर बात करनी चाहिए, ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। कुल मिलाकर, होम लोन लेने से पहले काफी होमवर्क करने की आवश्यकता है।
होम लोन को लेने में टालमटोल न करें। यह एक लम्बी प्रक्रिया होता है, बैंक को भी एक पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है उसके बाद ही वह ग्राहक को लोन उपलब्ध करवाती है।
अगर आपके कई खाते हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप होम लोन को किससे जोड़ें, तो सैलरी खाता इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें ईएमआई का मैनेजमेंट भी अच्छी तरह हो जाता है। इसके अलावा, बैंक, कॉरपोरेट सैलरी खाते पर आकर्षक ब्याज दरें भी ऑफर करता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित