अगर आप SBI ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। SBI ने होम लोन लेने वाले लोगों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए होम लोन में कटौती की है। अब अगर कोई एसबीआई ग्राहक बैंक से होम लेता है तो उसे कम दरों पर ब्याज मिलेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मानक ब्याज दरों में मामूली 0.05% की कटौती की है। एसबीआई ने MCLR में 10 महीनों बाद कटौती करके लोगों को ब्याज के बोझ से थोड़ी राहत दी है। भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक SBI ने एक साल के होम लोन के लिए 8 फीसदी से घटाकर 7.95 फीसदी कर दिया है।
SBI ने MCLR में कटौती करते हुए तीन साल के कर्ज के लिए इसे 8.15 प्रतिशत से घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। इस कटौती से आपके ऊपर पड़ने वाले ईएम आई के बोझ में थोड़ी राहत होगी।
एसबीआई के अलावा इलाहाबाद बैंक ने भी MCLR में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इलाहाबाद बैंक ने एक साल के लोन पर MCLR को 8.45 फीसदी से घटा कर 8.30 फीसदी कर दिया है।
एसबीआई की इस कटौती का लाभ ग्राहकों को तुंरत मिलेगा। जबकि पुराने ग्राहको को उसी दर पर लोन की अदायगी करनी होगी। पुराने ब्याज दर की सीमा अवधि पूरी होने के बाद नई ब्याज दरें लागू होंगी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान