SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने आवास और वाहन ऋण की ब्याज दरों में 5 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती की घोषणा की। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने आवास ऋण की ब्याज दर घटाकर 8.30 फीसदी कर दी है। इसी प्रकार से वाहन ऋण की ब्याज दरों को घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 8.75 फीसदी थी।
इस कटौती के बाद एसबीआई बाजार में सबसे कम दर पर आवास ऋण उपलब्ध कराने वाला बैंक बन गया है। नई दरें 1 नवंबर से प्रभावी होंगी। वहीं, सभी योग्य वेतनभोगी ग्राहकों के लिए आवास ऋण की प्रभावी दर 30 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 8.30 फीसदी होगी।
एसबीआई ने सभी वर्गो में 5 बीपीएस की कटौती की है। एसबीआई से आवास ऋण लेने पर 8.30 फीसदी की ब्याज दर के अलावा ग्राहक प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम के तहत 2.67 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।
वहीं, कार ऋण लेनेवाले ग्राहकों को 8.70 फीसदी से लेकर 9.20 फीसदी की दर से यह उपलब्ध होगा, जो पहले 8.75 फीसदी से लेकर 9.25 फीसदी तक था।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान