हर कोई पैसा कमाना चाहता है इसके लिए लोग कई तरह की स्‍ट्रैटजी भी अपनाते हैं लेकिन सही स्‍ट्रैटजी को अपनाना हर कोई नहीं जानता हैं। मार्केट में कई ऐसे बिजनेस मैन हैं जिनके एक फैसले से न सिर्फ उन्‍हें बल्कि उनको फॉलो करने वाले लोगों को भी लाखों करोड़ों रुपए की इनकम हो सकती है। आप भी ऐसे लोगों की स्‍ट्रैटजी को फॉलो करके अपना फायदा कर सकते हैं। यहां पर हम बात कर रहे हैं राकेश झुनझुनवाला की जिसे की भारत का वॉरेन बफे कहा जाता है।

Advertisement

राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला भारत के निवेशक एवं शेयर व्‍यापारी हैं। ये पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं और इनकी कंपनी का नाम रेयर इंटरप्राइजेज है। राकेश एक प्रमुख निवेशक के तौर पर भी जाने जाते हैं।

निवेशकों को करना होगा फॉलो

भारत के बाजार में कुछ ऐसे निवेशक हैं जिन्‍होंने मात्र कुछ हजार रुपए से शुरुआत की थी लेकिन आज वो भारत के ऑप अमीरों में शामिल हो चुके हैं। इनकी खास बात है कि जिस कंपनी में भी ये अपने पैसे निवेश करते हैं उन कंपनियों के शेयरों में अच्‍छी कमाई देखी जाती है। यानी अगर इनके निवेश करने के बाद आम निवेशक उस कंपनी में निवेश करता है तो वह भी बेहतर मुनाफा कमा सकता है।

1200 रुपए से शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत

राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में 1200 रुपए से शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। उन्‍होंने सबसे पहला शेयर टाटा टी का खरीदा था। 1986 में टाटा टी के 5 हजार शेयर बेचकर उन्‍होंने 5 लाख रुपए का मुनाफा कमाया था। आज इसी काम के जरिए उनकी नेटवर्थ 15600 करोड़ रुपए हो गई है। वह भारत के 53वं सबसे अमीर शख्‍स हैं।

यें हैं निवेशकों के लिए झुनझुनवाला के टिप्‍स

 

  • सही मौका मिलने पर ही पैसा लगाएं और रिटर्न पर फोकस रखें 
  • निवेश करते समय खुद पर रखें भरोसा 
  • निवेश करने से ज्‍यादा अहम है कि उसमें आपको रिटर्न कितना मिलेागा 
  • छोटे शेयरों को नजरअंदाज नहीं करें 
  • मंदी के समय पोर्टफोलियो पर ज्‍यादा ध्‍यान देना चाहिए 
  • शेयर को कम मुनाफे में बेचने की जल्‍दबाजी न दिखाएं 
  • दिन में कम से कम दो बार अपने पोर्टफोलियो को जरुर चेक करें
  •