भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं फिर चाहे वो कला के क्षेत्र में हों या बिजनेस के क्षेत्र में। आज भारत की महिलाएं देश-विदेश में अपना नाम कमा रही हैं। साथ ही आने वाली पीढ़ी का एक सबक दे रही हैं कि आखिर अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए किस प्रकार से खुद को साबित करने की जरुरत होती है।
यहां पर आपको फोर्ब्स के अनुसार भारत की 5 सबसे अमीर महिलाओं की कमाई के बारे में बताएंगे-
हरियाणा के हिसार से अपनी शुरुआत करले वाले मशहूर बिनजेस मैन ओम प्रकाश जिंदल जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं उनकी पत्नी सवित्री जिंदल, जिंदल ग्रुप को संभाल रही हैं। 2005 तक सवित्री जिंदल को कोई नहीं जानता था, लेकिन जिंदल ग्रुप की कमान संभालने के बाद अब वो 7.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं।
इंदु जैन भारत के एक बड़े मीडिया समूह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की अध्यक्ष हैं। इस मीडिया हाउस से 13 समाचार पत्र और 18 मैग्जीन प्रकाशित होती हैं। सवित्री जिंदल के बाद भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में दुसरा स्थान इन्हीं का है। फोर्ब्स की रिर्पोट के अनुसार इस समय इंदु जैन की संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर है।
71 वर्षीय अनु आगा की संपत्ति 730 बिलियन डॉलर है। उनकी कमाई इंजीनियरिंग कंपनी थर्मैक्स में अपने परिवार के शेयरों से आती है। इस फर्म की स्थापना अनु आगा के पिता ने की जो कि बाद में विरासत के रुप में अनु आगा और उनके पति को मिली। अपनी पति के मृत्यु के बाद अनु ने यह कंपनी अकेले संभाली।
किरण मजुमदार की कमाई 655 बिलियन डॉलर है। किरण एक सेल्फ मेड वुमन हैं। 60 वर्ष की किरण बायकॉम लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन्होंने बायकॉम की शुरुआत 1978 में की थी। आज इनकी कंपनी टॉप बायोमेडिसिन रिशर्च का सेंटर बन चुकी है।
हिंदुस्तान टाइम्स को चलाने वाली शोभना भारती अमीर महिलाओं की लिस्ट में 5 नंबर पर हैं। इनकी कमाई 645 बिलियन डॉलर हे। दिल्ली में रहकर ये हिंदुस्तान टाइम्स के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के अलावा व्यापार मिंट को चालाती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स उन्हें विरासत में पिता के द्वारा मिली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान