दुनिया में ऐसी कई अमीर टीनेजर्स लड़कियां हैं जो कि इतनी अमीर हैं कि भारत में शायद ही किसी बिजनेस मैन की बेटी होगी। आज यहां पर हम जर्मनी और रसिया की ऐसे ही दो लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लाइफ स्‍टाइल के बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। ये लड़कियां वैसे तो अभी सिर्फ 19 और 20 साल तक ही हैं लेकिन इनकी प्रॉपर्टी अपने देश के अरबपतियों से भी ज्‍यादा है।

Advertisement

एलेक्‍जेंड्रा एंडरसन

फोर्ब्‍स की सूची के अनुसार एलेक्‍जेंड्रा एंडरसन दुनिया की सबसे छोटी अरबपति हैं। एंडरसन की उम्र अभी सिर्फ 19 साल की है। 2016 में फोर्ब्‍स मैग्‍जीन की ओर से जारी रिर्पोट के अनुसार अमीर लोगों की सूची में ए़ंडरसन 1476वें स्‍थान पर हैं। यह सूची पहली बार बनाई गई थी।

1.2 अरब डॉलर की मालकिन हैं एंडरसन

निजी तौर पर 1.2 अरब डॉलर की मालिक होने के बाद भी एंडरसन अपने घर में अपने घोड़े के साथ अधिक नजर आती हैं। एंडरसन लगातार सोशल मीडिया पर अपनी घुड़सवारी की तस्‍वीरें पोस्‍ट करती रहती हैं। साथ ही एंडरसन को बाहर घूमने और मस्‍ती करने का भी शौक है।

पेशे हैं घुड़सवार

एंडरसन जर्मनी में रहती है, जहां वह पेशेवर घुड़सवार हैं। साथ ही एंडरसन तीन बार नार्वे चैम्पियन रह चुकी हैं और उन्‍होंने यूरोपीय जूनियर राइडर्स चैंपिनयनशिप में कई पुरस्‍कार भी जीते हैं। एंडरसन के इंस्‍टाग्राम में पर भी करीब 26 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सोफिया अब्रामोविच

दूसरी सबसे अमीर लड़कियों की लिस्‍ट में शामिल हैं सोफिया अब्रामोविच। सोफिया की लाइफ स्‍टाइल को शायद ही कोई फॉलो कर सके। सिक्‍योरिटी तो इतनी जितनी शायद ही किसी बच्‍चे की होगी। कपड़ों से लेकर यूज में आने वाली हर वस्‍तु सोफिया लाखों करोड़ों डॉलर में होती हैं।

हेलीकॉप्‍टर से जाती हैं स्‍कूल

अपने पापा की बिलियन डॉलर बेटी सोफिया अब्रामोविच हेलीकॉप्‍टर से स्‍कूल जाती थीं। सोफिया अभी 19 साल की हो गई हैं। इनके पिता रसियन टायकून रोमन अब्रामोविच एक सक्‍सेज बिजनेस मैन हैं।

बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से आती जाती हैं

वह बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से आती जाती हैं। वह अपने पिता के बहुत ही नजदीक हैं यानी वह अपने पापा की लाडली बेटी हैं। इस समय वह लंदन की सबसे योग्‍य लड़की होने के साथ-साथ सबसे अमीर टीनेजर हैं।