सपने तभी हासिल होते हैं जब उनकी तरफ बढ़ते हैं। ऐसे ही पैसा कमाने के लिए है। सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) आपको अपने सपनों की तरफ बढ़ने में मदद कर सकता है। एसआईपी म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से एक फ़िक्स राशि निवेश करने का एक तरीका है। एसआईपी से आप हर महीने एक निश्चित तारीख को यूनिट्स खरीद सकते हैं, ताकि आप सेविंग प्लान अपना सकें।
एसआईपी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बाज़ार में समय देने की आवश्यकता नहीं है। कई बार हम बाजार पर ध्यान नहीं देकर एक बड़ा मुनाफा खो सकते हैं, और कई बार ऐसे समय बाजार पर ध्यान देते हैं जब मार्केट मंदा होता है। बाजारर पर इस तरह नजर रखने के बजाय, आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर जोखिम से बचकर मुनाफे की ओर बढ़ सकते हैं।
1. निवेश के प्रति अनुशासित नजरिया
2. बाजार को समय देने की जरूरत नहीं
3. निवेश की दो नीतियों का एक साथ फायदा
4. जेब पर भारी नहीं
5. जल्दी शुरू करने पर रीप बेनीफिट
आप अस्थिरता का लाभ पा सकते हैं, इसमें बाज़ार यदि मंदा रहता है तो आपको कोई चिंता नहीं रहती है। आप कम कीमत पर ज़्यादा यूनिट्स और ज़्यादा कीमत पर कम यूनिट्स खरीदते हैं, इसलिए एक समय के बाद आपकी प्रति यूनिट औसत लागत काफी कम हो जाती है।
कुछ निवेशों में समय के साथ मुनाफा बढ़ता है। नियमित रूप से एसआईपी में निवेश करते हुये, लंबे समय में आपको कंपाउंडिंग (योग) इफेक्ट का फायदा मिलता है। आपका पैसा बढ़ता है और अच्छे रिटर्न्स मिलते हैं। साथ ही रिटर्न से भी रिटर्न मिलता है। परिणाम स्वरूप आपका निवेश और रिटर्न दोनों जुड़ जाते हैं और एक समय के बाद आपको अच्छा खासा मुनाफा होता है।
एक निवेशक अपनी सहूलियत के अनुसार चैक या ईसीएस (ऑटो डेबिट फेसिलिटी) द्वारा महीने में, या तिमाही में एक निश्चित राशि जमा करवा सकता है। निवेशकों को एक आवेदन पत्र और एसआईपी मैंडेट फॉर्म भरना होता है जिसमें उन्हें एसआईपी डेट (जिस दिन पैसा निवेश होगा) बतानी होती है। इसके अलावा पोस्ट-डेटिड चैक के द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है। फॉर्म्स और चैक म्युच्युअल फंड के ऑफिस/इन्वेस्टर सर्विस सेंटर या रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट के नजदीकी सर्विस सेंटर पर जमा करवाए जा सकते हैं। चैक की डेट वाले दिन क्लोजिंग नेट असेट वेल्यू के अनुसार राशि निवेश होती है।
आप अपने सपनों और लक्ष्यों की लिस्ट बनाएँ और एसआईपी के द्वारा उन्हें पूरा करने की योजना बनाएँ। आप फैमिली सोल्युशन टूल इस्तेमाल करते हुये महीने /तिमाही में एसआईपी में निवेश करते हुये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। आप हमारे रिटर्न वेल्यू केलकुलेटर टूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- उन स्कीमों को जानें जिनमें आप निवेश करना चाहते हैं और फॉर्म भरना, चैक देना, ऑनलाइन निवेश करना जैसी जरूरी चीजें करें।
- लंबे समय के लिए निवेश करें इससे आपको कंपाउंडिंग और रूपी कोस्ट एवरेज दोनों का फायदा मिलेगा।
- अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने निवेश को अलग-अलग जगह लगाते हुये बहुत से एसआईपीज़ में निवेश कर अच्छा मुनाफा पा सकते हैं।
आप सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लानर टूल का इस्तेमाल करते हुये हर महीने अपने सपनों के लिए एक फ़िक्स राशि निवेश कर सकते हैं। इसलिए, ज़्यादा सपने देखें और उन्हें पूरा करें। आज एसआईपी में निवेश की शुरुआत कर अपने सपनों को पाने की दिशा में बढ़ें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान