EPF खाता धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि कि EPFO ने पीएफ खाते के पैसा निकालने के लिए कंपनी की अनुमति को खत्म कर दिया है। साथ ही अब ये पैसा 10 दिनों के अंदर आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। आपको बता दें कि एक वक्त पीएफ का पैसा निकालने के लिए 30 दिन से 45 दिन तक लग जाते थे जिसे अब सरकार धीरे-धीरे कम रही है। वहीं सरकार इस योजना पर भी काम कर रही है कि पीएफ खाता धारक को कुछ घंटों में ही उसका पैसा मिल जाएगा।
ईपीएफओ ने पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए नया फॉर्म जारी किया है। इस फॉर्म की मदद से आपको अपने पीएफ का पैसा निकालने के लिए पुराने एंप्लॉयर की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए। यूएएन नंबर धारक ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
EPFO द्वारा जारी किए गए नए फॉर्म 19 के तहत आपको पुराने एंप्लॉयर से किसी तरह का प्रमाण या मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। आपको इस फॉर्म पर एंप्लॉयर के सिग्नेचर की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बस आपना यूएएन नंबर एक्विेट करना है और अपना केवाई पूरा करना है। अगर आपने ये सब कर रखा है तो आप इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। फिलहाल ये सुविधा ऑफलाइन हैं, लेकिन जल्द ही इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि अगर आप रिटायर हो रहे हैं तो सेवा समाप्त होने के बाद आप अपने पीएफ का पूरा पैसा निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपकी उम्र अगर 54 से अधिक है तो आप ब्याज सहित पीएफ का 90 फीसदी रकम निकाल सकते है। वहीं अगर किसी वजह से नौकरी छूटने पर अगर आप 2 महीनों से बेरोजगार है तो भी आप अपना पूरा पीएफ निकास सकते हैं।
वहीं अब पीएफ बैलेंस की जानकारी लेना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। पीएफ अकाउंट होल्डर अगर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी चाहते हैं तो वह 01122901406 इस नम्बर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद कस्टमर के मोबाइल पर तुरंत ही एक अलर्ट मैसेज आएगा। इस मैसेज में अकाउंट होल्डर का नाम, आधार कार्ड नम्बर, पैन कार्ड नम्बर और आखिरी जमा की गई राशि की जानकारी रहेगी।
EPF की जानकारी के लिए अपने रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नम्बर से इस 01122901406 नम्बर पर मिस्ड कॉल दें, यूएएन में एक मोबाइल नम्बर सिर्फ एक ही बार दें, तो यह सुनिश्चित करें कि यह नम्बर आपने इसके पहले यहां पर नहीं दिया है। यह भी सुनिश्चित करिये कि आप यह नंबर बार-बार बदलेंगे नहीं। अगर बदलते हैं तो UAN साइट पर जाकर इसे अपडेट करें। नंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपको आपके पीएफ खाते की जानकारी मिल जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान