UPI के जरिए पेमेंट अब और भी आसान होने वाला है। अब इसमें बदलाव करके आसान बनाया जा रहा है ताकि ऐसे लोग भी इस सर्विस का लाभ उठा सकें जो आधुनिक तकनीक के बारे में कम जानते हैं। UPI में अब MPFI फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फीचर का पूरा नाम है मोबाइल पेमेंट फोरम ऑफ इंडिया।

Advertisement

इसके जरिए लोग बोलकर भी पेमेंट कर सकेंगे। इस सुविधा को जल्द ही यूपीआई आधारित पेमेंट सर्विस में शुरु किया जाएगा। इस सुविधा का इस्तेमाल ऐसे लोगों के लिए आसान होगा जिन्हें फोन की तकनीक बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है और जिन्हें यूपीआई के जरिए पेमेंट करने में परेशानी होती है।

Advertisement

यूपीआई यानि की युनिफाइड इंटरफेस ऐसी सुविधा है जिसमें आप इंटरनेट बैंकिंग की IMPS सर्विस की सुविधा का लाभ उठाते हुए रियल टाइम में पेमेंट कर सकते हैं या फिर पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। इस सुविधा से लैस भीम एप है जिससे किसी को भी आप पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपके पास खाता संख्या और आईएफएससी कोड होना चाहिए।