EPF खाता धारकों के लिए मोदी सरकार, श्रम मंत्रालय और EPFO बड़ी घोषणा की है। अब EPFO यानि कर्मचारी प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन अपने सदस्यों को साल 2020 तक मकान का तोहफा देगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम आवास योजना के तहत साल 2022 तक सबको आवास देनी की घोषणा की है अब EPFO भी सरकार की इस योजना में अपने तरीके से योगदान करना चाहता है।

Advertisement

EPFO ने अगले 2 साल में 10 लाख घर बनाने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि EPFO मेंबर्स हाउसिंग स्कीम के जरिए ये मकान EPF खाता धारकों को दिए जाएंगे। इस योजना में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लमिटेड यानि कि हुडको (HUDCO) भी इस मुहिम के EPFO के साथ मिलकर काम करेगा।

Advertisement

यहां ये जानना जरूरी है कि EPFO के लाभार्थी को हाउसिंग स्कीम के तहत घर खरीदने के लिए लोन पर 2.20 लाख रुपए की सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। इस सब्सिडी के लिए ईपीएफओ सदस्य किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन ले सकेंगे।

इसके लिए ईपीएफओ ने कुछ नियम और शर्तें भी लगाई हैं। इसके लिए ईपीएफओ सदस्य का EPF खाता कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए। साथ ही धर खरीदने के लिए पीएफ खाते से 90 प्रतिशत की राशि निकालने की छूट मिलेगी। अच्छी बात ये है कि जो राशि लोन ली जाएगी उसकी ईएमआई भी पीएफ खाते के जरिए चुकाई जा सकती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ईपीएफ खाता धारक को अपने रीजनल पीएफ कार्यालय में आवेदन करना होगा।

Advertisement

इसके अलावा अगर आपको अपने पीएफ खाते का बैलेंसे जानना है तो आप मिस्ड कॉल करके की भी ईपीएफ का बैलेंस जा सकते हैं। पीएफ अकाउंट होल्‍डर अगर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी चाहते हैं तो वह 01122901406 इस नम्‍बर पर मिस्‍ड कॉल कर सकते हैं। वहीं एम-सेवा एप के जरिए भी EPF का बैलेंस पता किया जा सकता है।