डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग को और मजबूत करने के लिए अब सरकार पैनकार्ड में नए सुरक्षा फीचर जोड़ रही है। सरकार ने नए डिजाइन वाला पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं, जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

Advertisement

क्या है नया

नए पैनकार्ड में डिटेल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग ने इस बारे में एक जानकारी दी है। नए डिजायन वाले इन पैन कार्ड को एनएसडीएल और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है। अगर आप पैनकार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं तो अब आपको नया पैनकार्ड मिलेगा। वहीं जिन लोगों के पास पुराना पैनकार्ड है वह जारी रहेगा उसे बदलने की कोई जरूरत नहीं होगी।

किसे मिलेगा नए सुरक्षा फीचर वाला पैन कार्ड

अधिकारी ने कहा कि नए पैनकार्ड का वितरण शुरू हो चुका है, लेकिन यह सिर्फ नए आवेदकों के लिए है। सरकार ने इस कार्ड में नया फीचर क्विक रेस्पॉन्स (क्यूआर) कोड जोड़ा है, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। सरकार के अनुमान के अनुसार देशभर में हर साल ढाई करोड़ लोग पैनकार्ड के लिए आवेदन करते हैं।

बैंक एकाउंट

डिजिटल होते भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अब बैंको ने पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। नया बैंक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड का विवरण जरुरी है। अगर आपका खाता पहले से ही है तो भी आपका बैंक लेन देन की प्रक्रिया के लिए पैन कार्ड की डिटेल मांगेगा।

बैंक ड्राफ्ट या पे ऑर्डर

अगर आपके बैंक ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर की रकम 50,000 रुपए से ज्यादा है तो आपको पैन कार्ड की डिटेल देनी पड़ेगी।

कैश डिपॉजिट

यदि आपको बैंक में 50,000 रुपए तक की रकम नगद जमा करनी है तो आपको पैन कार्ड का विवरण देना होगा। यह प्रक्रिया तमाम बैंकों में लागू हो चुकी है।

PAN कार्ड जरूरी है

आयकर विभाग अब तक 25 करोड़ पैन कार्ड जारी कर चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने बैंकिंग ट्रांजैक्शन संबंधित एक सूची तैयार की है जिसके लिए परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का प्रयोग अनिवार्य है।

सोने की खरीद के लिए पैन कार्ड हो सकता है अनिवार्य

वित्तीय नियामकों के एक पैनल ने यह प्रस्तावित किया है कि सोने की हर खरीद-फरोख्त लिए पैन कार्ड अनिवार्य हो। अगर सरकार इससे सहमत होती है तो सोने की खरीद भले ही कितनी भी राशि की हो इसके लिए पैन कार्ड जरूरी हो सकता है। फिलहाल सिर्फ दो लाख रुपये से अधिक सोने की खरीद के लिए ही पैन नंबर जरूरी होता है।

हर लेन-देन का होगा हिसाब

सोने की हर खरीद-फरोख्त इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रजिस्ट्री में दर्ज की जाएगी। इसका मतलब है कि जब भी आप किसी ज्वैलर से सोना खरीदेंगे तो ऑनलाइन उसका हिसाब-किताब रखा जाएगा ताकि पता चल सके कि कहीं कोई व्यक्ति सोना खरीदकर काला धन तो जमा नहीं कर रहा है।

जनधन खाते के लिए भी पैन जरूरी

किसी भी बैंक या सहकारी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाते समय पैन अनिवार्य है। किसी सहकारी या अन्य बैंक में जनधन खाते के अलावा कोई खाता खुलवाएंगे तो पैन कार्ड मांगा जाएगा।