पीएफ खाते को ट्रांसफर करना अब एक आसान प्रक्रिया बन चुकी है। अब लोग मात्र कुछ ही दिनों में अपना पुराना पीएफ खाता नए पीएफ खाते में यानी कि पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बिजनेस न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार, इस सितंबर से सेवानिवृत्ति निधि समिति EPFO, PF राशि को ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरु करने जा रही है। पुरानी प्रक्रिया में जहां कर्मचारियों को ढेरों फॉर्म भरने पड़ते थे, वहीं उन्हें अब पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करने में केवल तीन दिन का समय लगेगा।
पुरानी कंपनी से नई कंपनी की ओर बढ़ते वक्त कर्मचारियों को अपनी पीएफ राशि भी हस्तांतरण करानी पड़ती है। परंतु पीएफ राशि को स्थानांतरण कराने की लंबी प्रक्रिया कर्मचारियों को राशि निकासी करने के लिए मजबूर कर देती है। जिसकी वजह से यह खाता रिटायरमेंट में कर्मचारियों को लाभकारी सिद्ध नहीं हो रहा था। इस समस्या के समाधान के रुप में, ईपीएफओ इस साल ऑनलाइन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
ईपीएफओ खाते के हस्तांतरण से जुडी जानकारी को पाने के लिए कर्मचारियों को ईपीएफओ वेबसाइट http://epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना होगा।
इस वेबसाइट पर आप खाता हस्तांतरण से जुडी अन्य जानकारी भी पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नए एवं पुराने पीएफ खाते की जानकारी प्रदान करनी होगी। इसके अलावा, आप ईपीएफओ वेबसाइट पर ऑनलाइन हस्तांतरण दावे की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया को जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा तथा नई प्रक्रिया के अनुसार तीन दिनों के भीतर कर्मचारी के खाते में राशि जमा हो जाएगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित