अगर आपका घर खाली पड़ा है और किराएदार के तलाश में हैं तो आपके लिए कस्‍टमर तैयार बैठे हैं। आपकी मदद के लिए अब OYO आ गया है। OYO के बारे में तो आप जानते ही होंगे, होटल बिजनेस में अच्‍छा खासा नाम कमा चुका OYO की नजर अब ऐसी प्रॉपर्टी पर है जो खाली पड़ी है। सॉफ्टबैंक की फंडिंग वाला होटल स्‍टार्टअप ओयो ने घर के मालिकों से बात की है और वह उनके घर को मिनी होटल रुम में बदलने की तैयारी में है जिसे मेहमानों के लिए किराए पर दिया जा सके।

Advertisement

नहीं होगा कोई केयर टेकर

OYO के अनुसार आप इसे अनलॉकिंग सप्‍लाई कह सकते हैं। इस नए वेंचर में कोई केयर टेकर नहीं होगा। ओयो की तरफ से एक हेल्‍पर गेस्‍ट को चेक-इन कराएगा और वह बाकी सभी सहायता के लिए उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने गोवा में इसकी तैयारी शुरु कर दी है जल्‍द ही पूरे देश में इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

होटल के रुप में तैयार होगा घर

ओयो के प्रवक्‍ता के अनुसार सभी घरों में आपको होटल जैसा आराम ही मिलेगा। सभी घरों में वाई-फाई कनेक्‍शन होगा, एसी कमरे होंगे, फ्लैट स्‍क्रीन टीवी होगी, पूरा किचन सामान के साथ भरा होगा। साथ ही मनोरंजन के लिए गेम्‍स भी होंगे।

अपनी मर्जी से बना सकते हैं खाना

इन घरों में आपको होटल की तरह नाश्‍ता नहीं मिलेगा क्‍योंकि किचन में आप अपनी मर्जी से कुछ भी बनाकर खा सकते हैं या बाहर से भी मंगा सकते हैं, हालांकि किचन पूरी तरह से तैयार होगा।

अब तक कई लोगों ने ओयो को दे दिया है अपना घर

कई लोगों ने गोवा में अपनी प्रॉपर्टीज OYO को दी है। चार्ज लेने के बाद OYO की टीम घर का इंटीरियर खुद करवाती है साथ ही मेंटेंनेस भी ओयो ही संभालता है।

इसके पहले भी ऐसा काम कर चुका है ओयो

इस तरह का काम पहली बार OYO के द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसके पहले 2015 में कंपनी ने स्‍टूडियो अपार्टमेंट्स को स्‍टूडेंट्स और जॉब क्‍लास के लिए शुरु किया गया था, लेकिन वह ज्‍यादा सक्‍सेस नहीं हुआ था।