कुछ दस्तावेजों का आपके आधार कार्ड से लिंक होना सरकार के द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। इसके पीछे एक खास उद्देश्य यह है कि लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। वैसे भी इन दस्तावेजों को आधार से लिंक करना काफी आसान है फिर चाहे आप ऑनलाइन लिंक करें या ऑफलाइन। यहां पर आपको बताएंगे कि वो कौन से चीजे हैं जो कि आधार से लिंक होना चाहिए-
आपके बैंक अकाउंट को आधार से ऑनलाइन लिंक करने के लिए नेट बैंकिंग एक्टिवेट होनी चाहिए। इसके लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे-
आधार की वेबसाइट पर जाकर लिंक करें
सबसे पहले आप आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए। वहां पर चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस पर क्लिक कीजिए। वहां अपना आधार नंबर और दिया गया सेक्योरिटी कोड डालिए। अब सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी दाखिल करने के बाद अब लॉग इन बटन पर क्लिक कीजिए। लॉग-इन करने के बाद यहां आपको साफ नजर आएगा कि किन-किन बैंक अकाउंट्स के साथ आपका आधार लिंक्ड है।
आधार को बैंक खाते से ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं और आपको कहीं जाने कि भी जरुरत नहीं होगी। यहां पर आपका स्टेप वाय स्टेप बता रहे हैं कि कैसे आप आधार को खाते से लिंक करें:
1- ऑन लाइन आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ने के लिए व्यक्ति का इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
2- अपने बैंक का नेट बैंकिंग लॉगिन करें।
3- लॉगिन करने पर आपको आधार नंबर लिंक करने का एक विकल्प मिलेगा।
4- जैसे कि एक उदाहरण HDFC बैंक का लें तो इसमें लॉगिन के बाद आपको update Aadhaar number " update contact details" का विकल्प मिलता है।
5- वहीं अन्य बैंकों में "Aadhar Bank Account Seeding" या Aadhaar Seeding" का विकल्प मिलता है।
6- आधार कार्ड का पूरा और सही विवरण टाइप करें ।
7- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
9- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या फिर ई-मेल आईडी पर खाते से आधार लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
10- इस तरह से आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
अगर आप ऑफलाइन तरीके से बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना चाहते हैं। तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आधार की डिटेल बैंक कर्मचारी को देनी होगी। आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी साथ लेकर जाना होगा। इस तरह से बैंक कर्मचारी आपके आधार को बैंक खाते से जोड़ देंगे।
बैंक अकाउंट और आधार के लिंकिंग का स्टेटस जानने का एक और तरीका भी है। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करें। अब 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालें। यह सुनिश्चित करें कि आपने सही आधार नंबर ही डाला है। कंफर्मेशन के बाद आपको बताएगा कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड है या नहीं। इसे USSD सर्विस कहते हैं।
लाभ
बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने पर आपको सरकारी की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा जैसे कि पेंशन योजना, वेलफेयर फंड, स्कॉलरशिप आदि। ये डायरेक्ट आपके खाते में क्रेडिट हो जाएंगी।
इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in/ लिंक खोलना होगा। इसे आप क्रोम ब्राउजर या फिर मोजिला फायर फॉक्स में खोल सकते हैं। जैसे ही आप ये पोर्टल खोलेंगे आपको सबसे पहले पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प दिखेगा (उपर चित्र में देखें)। इसके बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
इस नए विंडो में आपको अपनी जानकारी देनी होगी। तो अब अगर आपको अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड का पूरा विवरण यानि की डिटेल याद है तो ठीक है और अगर नहीं याद है तो अपना पैनकार्ड और आधार कार्ड को निकाल लें। अब सबसे पहले आपको अपना पैन नंबर टाइप करना होगा फिर आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम टाइप करना होगा। ध्यान रहे आप अपने नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग के अनुसार ही टाइप करें। इसके बाद जन्मतिथि के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करें। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करें और लिंक आधार पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने स्क्रीन पर आधार सफलतापूर्वक लिंक होने के संदेश आ जाएगा।
लाभ
इससे भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी जैसी चीजों में कमी आएगी। साथ ही कालेधन पर भी लगाम कसने में यह सहायक होगा।
वोटर आईडी को आधार से लिंक करना काफी आसान है। यह आप के फोन से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए एक एसएमएस भेजना होगा और कॉल सेंटर में संपर्क करना होगा।
- कम्प्लीट प्रोसेस के लिए आपको NVSP की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके अलावा आप 166 और 51969 पर SMS करके भी वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं।
- ECILINK
- इसके अलावा आप कॉल सेंटर पर 1950 पर कॉल करके अपनी आधार डिटेल और EPIC नंबर देकर भी पता कर सकते हैं।
- ऑफलाइन प्राप्त करने के लिए आपको बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को एक अप्लीकेशन देना होगा।
- इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- आपको सबसे पहले सब्सिडी फॉर्म http://petroleum.nic.in से डाउनलोड करना होगा या भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन की आधिकारिक वेबसाइटों को डाउनलोड करना होगा।
- इसे आवश्यक विवरण के साथ भरें और आवेदन के साथ निकटतम एलपीजी वितरक के पास जमा करें।
- आप 18000-2333-555 पर कॉल सेंटर को कॉल करके और निर्देशों का पालन करके यह कर सकते हैं।
- यह आधार सीडिंग वेबसाइट https://uidai.gov.in/ से किया जाना चाहिए।
- 'प्रारंभ करें' पर क्लिक करें और सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- यह पूरा होने के बाद, एक ओटीपी नंबर आपके फोन पर भेजा जाएगा।
- इस नंबर को दर्ज करने के बाद, आपके आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी और आप एक सूचना प्राप्त करेंगे।
- उन्हें ऑफ़लाइन लिंक करने के लिए, आपको अपने राशन कार्ड की फोटोकॉपी और आपके परिवार के सदस्यों की आधार प्रतियां चाहिए।
- आपको परिवार के प्रमुख के पासपोर्ट की तस्वीर भी चाहिए। अगर आपका बैंक खाता आपके आधार से जुड़ा नहीं है तो आपको अपने बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी भी ज़रूरत होगी।
- इन राशन कार्यालय में जमा करें दस्तावेज प्रासंगिक विभाग तक पहुंच गए हैं तो आपको एसएमएस या ईमेल द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।
- सबसे पहले आपको आधार नंबर से मोबाइल नंबर को लिंक करने के लिए आधार कार्ड नंबर और मोबाइल के साथ मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। मोबाइल ग्राहक को अपना बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड या OTP आएगा। यह OTP नंबर आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
- ई-केवायसी यूजर के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जो कि कस्टमर के बारे में सारी जानकारी रखती है। अब यह जरुरी हो गया है कि मोबाइल सर्विस देने वाले के पास कस्टमर से संबंधित सारी जानकारी जैसे कि नाम, पता, उम्र और जन्मतिथि होनी चाहिए।
लाभ
इन दस्तावेजों को जोड़ने से एक व्यक्ति के नाम पर कई मतदाता पहचान पत्रों को खत्म करने में मदद मिलेगी, इस प्रकार मत प्रणाली को साफ करना।
लाभ
इससे आपको सब्सिडी वाले एलपीजी का लाभ उठाने में सहायता मिलती है जो सरकार द्वारा प्रदान करती है।
अधिकांश अन्य दस्तावेजों की तरह, राशन और आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफ़लाइन जोड़ा जा सकता है।
लाभ
यह राशन कार्ड के दुरुपयोग को रोक देगा।
लाभ
यह आपकी पहचान स्थापित करने और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता करता है। यह बैंक खातों को सक्रिय रखने और कर रिटर्न दाखिल करने जैसे वित्तीय मामलों की सहायता भी कर सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान