एसबीआई लाइफ की बचत योजना व्यक्ति को ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के लिए मदद करती है क्योंकि इसमें जीवन बीमा कवर भी साथ में होता है। इसमें जोखिम भी कम हैं साथ ही इससे आप अपने बच्चे की पढाई, शादी अपने लिए घर और कहीं घूमने जा सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही एसबीआई लाइफ सेविंग प्लांस के बारे में बताने जा रहें हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 'एसबीआई लाइफ - स्मार्ट वुमेन अडवांटेज' योजना पेश की। एसबीआई लाइफ में महिलाएं मुख्य केन्द्रित हैं इस योजना के तहत महिलाओं को जीवन बीमा कवर, बचत और महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में मदद दी जायेगी। एसबीआई लाइफ ने कहा कि यह व्यक्तिगत लाभ पर आधारित पारंपरिक एंडावमेंट प्लान है जिसमें स्वास्थ्य अवधारणा को भी शामिल किया गया है। इसमें गर्भावस्था के दौरान होने वाली दूसरी समस्याओं के लिए वैकल्पिक लाभ भी दिया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार इस पॉलिसी में स्वास्थ्य लाभ और जीवन बीमा कवर दोनों के लिये आयकर धारा 80डी और 80सी के तहत कर लाभ भी दिया जाएगा।
इस प्लान के दो लाभ हैं, एक तो यह कि ये आपको जीवन भर के लिए सुरक्षा प्रदान करेगा और दूसरा यह कि परिपक्वता के समय जीवित रहने की स्थिति में पूरी अवधि के दौरान अदा की गई कुल बेसिक राशि का 100% हिस्सा आपको एकमुफ्त रकम के रूप में लौटा देगा। यही नहीं व्यक्ति को अपने प्रीमियम भुगतान पर धारा 80 सी के तहत कर लाभ भी मिलेगा। साथ ही धारा 10 (10 डी) के अनुसार मेचोरिटी का पैसा भी मिलेगा।
स्मार्ट हमसफ़र जॉइंट नॉन लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग एंडोमेंट प्लान है। इसमें पति और पत्नी दोनों के लिए बचत और बीमा कवर के फायदें हैं। यह पहला ऐसा प्लान है जिसमें पति पत्नी दोनों को एक साथ किसी प्लान में साथ में रखा गया है। इस प्लान में पहले 3 वर्षों के लिए न्यूनतम बोनस 2.50% हैं। अगर दोनों में से यानी पति पत्नी में से किसी एक मृत्यु हो जाती है तो इस पॉलिसी के मेचुरिटी के अंत में उनको पूरा पैसा मिल जाएगा।
अब आप स्मार्ट मनी प्लानर के द्वारा एक ही प्लान के तहत आपके परिवार के लिए नियमित आय और सुरक्षा के दोनों बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। यह लाभ सहित एंडोमेंट एश्योरेंस प्लान संपूर्ण लाइफ़ कवर, बेनिफ़िट भुगतान की संपूर्ण अवधि में नियमित आय की सुविधा देता है। साथ ही यह आपको लाइफ कवर भी देता बिना किसी प्रीमियम भुगतान के।
फ्लेक्सी स्मार्ट प्लस व्यक्ति को अपने सपने पूरे करने में मदद करता है। यही नहीं कभी-बदलती जरूरतों के अनुकूल आपको यह फायदे भी पहुचायेगा। 1.00% पीए की न्यूनतम बोनस ब्याज दर पूरे अवधि के लिए गारंटी है। साथ ही हर अंतरिम बोनस ब्याज दर वित्तीय वर्ष में घोषित की जाएगी। वह भी इस पॉलिसी पर लागू होगी। पैसे की जरूरत पड़ने पर आप इस पॉलिसी से पैसे निकाल भी सकते हैं।
स्मार्ट गारंटी सेविंग प्लान में आपकी सेविंग या बचत को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही इसमें पूरे परिवार के लिए बीमा कवर भी है। इस सेविंग पॉलिसी को कराने से कई सारे फायदे भी मिलते हैं जैसे हर साल के अंत में प्रीमियम राशि के हिज़ाब से इस पॉलिसी में इज़ाफ़ा होगा। पॉलिसी धारक को सिर्फ 7 वर्षों की सीमित अवधि के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान