गूगल में जॉब सर्च करने का काम तो हर कोई करता है पर गूगल में ही जॉब करने के लिए कौन सर्च करता है शायद बहुत कम लोग। यहां पर कई प्रकार के जॉब ऑफर आते हैं जो कि सामान्यत: लोग नहीं जान पाते हैं। आपके लिए यहां पर गूगल में कॅरियर बनाने के लिए लोगों द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब बताए जा रहे हैं जो कि आपके ब्राइट कॅरियर के लिए उपयोगी हो सकता है।
नहीं। हमारे डेटा को देखने से पता चलता है कि हम कभी भी ब्रेनटीजर्स की तलाश में नहीं रहते हैं न ही वो इसे लेकर प्रीडिक्शन करते हैं कि उसने पुरानी नौकरी में किस तरह से काम किया। बल्कि इसके बजाय, हम सिर्फ काम का परीक्षण करते हैं, साथ ही कोई संरचित साक्षात्कार नहीं पूछा जाता है।
नहीं, हमारे यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सीएस की डिग्री आवश्यक नहीं है और न ही प्रोडक्ट मैनेजर के रोल के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
यदि आपके द्वारा आवेदन करने के बाद दो महीने तक कोई भी कॉल या मेल नहीं आता है तो संभवत: वह पद भर चुका होता है और उस पद के लिए योग्य अन्य उम्मीदवारों को ले लिया चुका होता है। हालांकि, हमारे रिक्रूटर्स यदि आपकी योग्यता को किसी अन्य मानकों पर ख़रा पाते हैं तो वो आपको उस पद के लिए एप्रोच कर सकते हैं।
हां, यदि आप खुद को एक से अधिक कार्य में प्रगाढ़ और कुशल पाते हैं तो आप एक से अधिक पदों के लिए आवदेन कर सकते हैं। इसके लिए आपके सीवी को रिव्यू किया जाएगा और उसे उन मानकों पर परखा जाएगा।
हमारे द्वारा निकाली जाने वाली नौकरियों के विवरण में किसी भी समय सीमा को निर्धारित किया जा सकता है जिसे वो स्पष्ट रूप से बता दिया जाता है। लेकिन आप कोशिश करें कि जल्द से जल्द आवेदन कर दें ताकि हम आप तक शीघ्र अतिशीघ्र पहुँच जाएं।
यदि आप इंजीनियरिंग पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हमारी राय है कि आप एक वर्ष का इंतजार करें और इसके बाद अनुभव प्राप्त करके उसे जोड़ते हुए पुन: आवेदन करें।
हम ग्रेजुएट लोगों को रिक्रूट करने के लिए पूरी दुनिया भर में इंटर्नशिप और नौकरी के लिए एप्रोच करते हैं। इसके लिए आपको अपनी यूनिवर्सिटी के कॅरियर सेंटर में जाकर चेक करना होगा कि वहां हमारे प्रतिनिधि आ रहे हैं या नहीं। हम प्रत्येक कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नहीं जा सकते हैं लेकिन हमारा प्रयास पूरी दुनिया से बुद्धिमान छात्रों को लेना होता है। आप चाहें तो डायरेक्ट भी हमारे यहां आवेदन कर सकते हैं जिसे हमारी वेबसाइट के कॅरियर में पोस्ट किया जाता है।
ऐसा कोई आवश्यक नहीं है लेकिन हां तकनीकी रूप से निपुण होना चाहिए और हर बात का बारीक ज्ञान होना आवश्यक है। हमारी तकनीकी गाइड, आपको तकनीकी कौशल का विकास करने के लिए कई संसाधनों को प्रदान भी करेंगे यदि आपका चयन हो जाता है।
इसमें कोई समस्या नहीं है। हमारी समर्पित टीम आपका ध्यान रखेगी कि आपके आवास सम्बंधी सुविधा का ध्यान रखा जाएं। यदि आपको हमारे लिए एएसएल इंटरप्रेटर की व्यवस्था करने की आवश्यकता है, या आपको किसी अन्य प्रकार की सुविधा भी चाहिए तो हम उसका भी ध्यान रखेंगे। यदि आपको कुछ और भी पूछना है तो आप एक ट्रेन्ड स्पेशलिस्ट से भी बातचीत कर सकते हैं जोकि पूरी तरह से गोपनीय होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग