एक छोटा सा व्यवसाय शुरु करना, जीविका कमाने और समुदाय में योगदान करने का एक शानदार तरीका है। कई लोग बिजनेस को अच्छा नहीं मानते हैं और कई लोग सिर्फ इसी पर ध्यान देना चाहते हैं। बहुत से लोगों के पास व्यापार के कई बिजनेस आइडिया होते हैं लेकिन वो इसकी शुरुआत एक छोटे से स्तर से करना चाहते हैं ताकि उन्हें उसमें आने वाली छोटी से छोटी दिक्कतों के बारे में भी पता चल जाए। वास्तव में बिजनेस शुरु करना उतना आसान नहीं होता है जितना कि हम सोचते हैं।
छोटे से छोटे व्यापार को भी शुरु करने से पहले आपको कुछ बातों को सुनिश्चित कर लेना चाहिए। इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ आवश्यक चरणों के बारे में बताया जा रहा है जिससे आप बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं:
किसी भी बिजनेस को शुरु करने से पहले उसकी रणनीति तैयार करें। एक ब्लूप्रिंट बनाएं कि आपको काम कहां से शुरु करना है, किसकी सहायता लेनी है और कैसे अपने मिशन को पूरा करना है। इसके लिए समय-निर्धारण करना भी जरूरी है।
दूसरे चरण में आपको अपने बजट पर भी ध्यान देना होगा। आपको देखना होगा कि आप कितना धन इस बिजनेस पर लगा सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि कुल सेविंग का 20 प्रतिशत हिस्सा अपने पास अपनी पर्सनल आजीविका के लिए रखें। इससे बिजनेस में कोई दिक्कत आने पर भी आप सर्वाइव कर सकते हैं। साथ ही उच्च राजस्व का अनुमान न लगाएं। कम से कम प्रॉफिट को शुरुआती दिनों में मानकर चलें।
जब भी किसी बिजनेस को शुरु करें तो उसके लिए सभी कानूनी कार्यवाही पूरी करें। इससे आपको बाद में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। अपने सभी टैक्स को समय पर भरें और हर प्रकार की जानकारी डॉक्यूमेंट में सेव रखें।
शुरुआती दौर में पेपरवर्क करवाना थोड़ा लागत वाला काम होता है। लेकिन बाद में इससे आपके काम काफी आसान हो जाते हैं। यदि आप अकेले मालिक है तो आपको और भी सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।
अपनी निजी बचत को बिजनेस में लगा देना सबसे अच्छा विकल्प होता है क्योंकि कोई लोन आदि लेने पर घाटा होने की दशा में आपको ब्याज भी देना पड़ेगा। ऐसे में अपनी बचत को लगा सकते हैं लेकिन अपनी पूरी सम्पत्ति या बचत नहीं लगाएं। आप चाहें तो निजी व्यवसाय के लिए एमएसएमई आदि के बारे में भी स्टडी कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। इससे आपको आसानी होगी।
आप जिस भी बिजनेस को करना चाहते हैं उसकी मार्केट में पोटेंशियल जानने के लिए टेस्ट मार्केटिंग कर लें। इससे आपको अपनी खूबी और खामियों के बारे में पता चल जाएगा और आप उसी हिसाब से इम्प्रूव कर सकते हैं। प्रोडक्ट आधारित बिजनेस में इस चरण की ख़ास आवश्यकता होती है, बस आपका टार्गेट मार्केट बदल जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग