कम उम्र में निवेश करने के अलग ही फायदे होते हैं। अगर आप ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो कम उम्र से ही इसकी शुरूआत करें। फाइनेंशियल प्लानर्स भी मानते हैं कि लंबे समय के निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। सही समय में अगर सही निवेश किया जाए तो आपका भविष्य सुनहरा बन सकता है। यहां निवेश से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स हैं जो भविष्य के लिए बनाई जा रही है निवेश रणनीति को बेहतर बनाने में मददगार होंगे।
छोटी बचत भी बड़े काम ही होती है। इसलिए हमे छोटी बचत में भी बड़ा फायदा सोचते हुए बचत की आदत डालनी चाहिए। मसलन 8 वर्षों तक हर महीने 1000 रुपए इक्विटी फंड में निवेश कर आप तकरीबन 1 लाख रुपए की टैक्स फ्री रकम जमा कर सकते हैं।
आमतौर पर 25 साल की उम्र में टैक्स सेविंग को लेकर युवा बहुत गंभीर नहीं होते हैं। रेंट रिसिप्ट के जरिए मामूली टैक्स सेविंग के अलावा कोई बड़ी बचत या निवेश रणनीति युवाओं के दिमाग में नहीं आती। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में अगर ELSS जैसे निवेश विकल्पों में निवेश कर जहां एक ओर हम टैक्स की बचत कर सकते हैं वहीं दूसरी ओर लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न भी संभव हैं।
लंबे समय तक इक्विटी फंड्स में निवेश आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है। बीते 20 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सेंसेक्स करीब 15 फीसदी की सालाना दर रिटर्न देने में सक्षम रहा है। ऐसे में अगर लंबे समय तक इंडेक्स फंड में ही आप सिप के माध्यम से निवेश करते हैं तो निश्चित तौर पर लंबी अवधि में बड़े रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
आपको घर में बड़े टैक्स बचाने की सलाह देते हैं लेकिन आपकी सेविंग में कैसे इजाफा हो इसका आइडिया उनके पास नहीं होता। हमेशा ध्यान रखें कि अपनी बचत की रकम को ऐसी जगह निवेश करें जहां आपको रिटर्न मंहगाई दर से ज्यादा मिले। अगर आप बैंक में 8 फीसदी सालाना दर पर एफडी करवाते हैं और मंहगाई की दर भी 8 फीसदी ही है तो आपके रिटर्न को महंगाई खत्म कर देती है। ऐसे में लंबे समय में आपके निवेश से आपको कोई फायदा नहीं होता।
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?