आयकर विभाग के द्वारा टैक्स भरने वालों के लिए आयकर सेतु नाम से एक मोबाइल एप को लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से टैक्स भर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत होगी आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे सारा काम कर सकते हैं। साथ ही आप आयकर सेतु से पैन कार्ड के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यह एप करदाताओं और आयकरदाताओं के बीच एक सेतु का कार्य करता है। साथ ही सेतु एप से आप पैन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं और यहीं पर आप आधार को पैन से जोड़ भी सकते हैं। इसके अलावा यह इनकम टैक्स रिटर्न भरने के भी काम आता है।
यह एप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का सही दिशा में उठाया गया कदम है। इसमें चैटबोट नाम से एक सुविधा भी प्रदान की गई है जिसमें करदाता टैक्स से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के बारे में सवाल पूछ सकता है। यह एप अभी सिर्फ एंड्रॉइड फोन और स्मार्ट फोन में उपलब्ध है।
सीबीडीटी की तरफ से जारी यह पहला मोबाइल एप है। इसे डाउनलोड करने के लिए 7306525252 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस एप के जरिए यूजर्स को कई सारे फीचर प्रदान किए जाते हैं। साथ ही टैक्स, पैन, टीडीएस और रिटर्न फाइलिंग जैसे सभी टॉपिक पर सवालों के जबाब सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दिए जाते हैं।
इस एप की खास बात यह भी है कि यहां पर टैक्सपेयर्स को समय-समय पर नए अपडेट भी दिए जाते हैं। इसमें उन्हें टैक्स डेट याद दिलाने, टैक्स फॉर्म्स और आईटीडी के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन भी भेजे जाते हैं। जो करदाता इन SMS को रिसीव करना चाहते हैं उन्हें आयकर सेतु के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?