डेबिट कार्ड की धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एसबीआई क्विक ( SBI Quick) एसएमएस और मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस की शुरूआत की गई है। इस सर्विस के तहत कस्टमर एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल के जरिए अपने कार्ड को सक्रिय या निष्क्रिय का सकते हैं।
एसबीआई सर्विस के अकॉर्डिंग एटीएम, प्वाइंट ऑफ सेल, ई-कॉमर्स वेबसाइट आदि के जरिए डेबिट कार्ड को सक्रिय या फिर निष्क्रिय किया जा सकता है। इस काम को करने के लिए 567676 पर BLOCKXXXX एसएमएस भेज सकते हैं। XXXX की जगह आपको अपने डेबिट कार्ड के अंतिम के चार अंक लिखने होंगे। वैसे तो बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर डेबिट कार्ड इस्तेमाल को रोकने की सुविधा पहले से उपलब्ध है। लेकिन SBI Quick की मदद से यह प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।
एसबीआई क्विक एक मोबाइल एप है जिसमें कई तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं। इस सर्विस को प्राप्त करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। इस क्विक फीचर की खास बात यह है कि आप इसे सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको कई प्रकार के विकल्प प्रदान किए जाते हैं जैसे ई-कॉमर्स का आप्शन और शॉपिंग का आप्शन। अगर आपने इन विकल्पों को बंद कर दिया तो आपके डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाएगी।
इस फीचर के जरिए आप अपने डेबिट कार्ड को अपनी मर्जी से ऑन और ऑफ कर सकते हैं। जैसे अगर आपके अपने डेबिट कार्ड से कोई शॉपिंग करना है तो आप उसे ऑन कर देंगे। जिसके बाद आपका डेबिट कार्ड काम करने लगेगा और शॉपिंग के लिए आप पेमेंट भी कर सकते हैं। तो इसके बाद जैसे ही आपने आपना कार्ड बंद कर दिया वैसे ही यह काम करना बंद कर देगा। इसका लाभ इस तरह मिलेगा, मान लीजिए आपका कार्ड खो गया तो ये निष्क्रिय रहेगा और इसका कोई फायदा नहीं उठा पाएगा ।
इस फीचर को इस्तेमाल करने की शर्त यह है कि आपको मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ जुड़ा होना चाहिए। यानी आपके एसबीआई अकाउंट से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। एसबीआई का यह एप्लीकेशन एन्ड्रॉयड, विंडोज, आईओएस और ब्लैकबरी फोन पर उपलब्ध है। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट https://www.sbi.co.in/portal/hi/web/services/sbi-quick-missed-call-banking पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान