आप अगर सोच रहे होंगे कि आपकी सैलरी तो बहुत कम है आप कैसे कहीं पर भी निवेश कर सकते हैं? या फिर आप कैसे म्यूचुअल फंड खरीद सकते हैं। तो आप यह एकदम गलत सोचते हैं। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि कम पैसे से कोई निवेश नहीं किया जा सकता है तो ऐसा सोचना गलत है। अब आप बहुत छोटे अमाउंट के साथ म्यूचुअल फंड में इंन्वेस्ट कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म प्रोसेस के अंदर ही आप 500 रुपये तक का म्यूचुअल फंड खरीद सकते हैं। आपको बताएंगे कि कैसे आप म्यूचुअल फंड के इस छोटे अमाउंट से बड़ी बचत कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड आम आदमी से लेकर धनी वर्ग तक के लोगों के लिए है। अगर आप बड़ी बचत चाहते हैं तो आपको म्यूचुअल फंड के इस छोटे अमाउंट को निवेश करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आपकी सैलरी चाहे कितनी भी क्यों न हो आपको जल्दी निवेश करना शुरू करना होगा।
हर महीने का पैसा हर महीने इन्वेस्ट करें चाहे राशि कितनी भी छोटी क्यों न हो। जब भी आप कोई काम शुरू करते हैं तो वह काम आपको नियमित करना होता है। न कि आप दो-चार दिन में उस काम को करके छोड़ देते हैं। जब आप अपने काम में इमानदार होंगे तो आपको उसका रिटर्न भी अच्छा ही मिलेगा।
आप यह सोच कर कभी निवेश मत करिये कि आप ने आज निवेश किया और कल ही आपको ये पैसे मिल जाएंगे। इसके लिए आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि बंदू-बूंद से ही सागर बनता है और सागर को बनने में थोड़ा समय तो लगता ही है।
अपने निवेश को बढ़ने का अवसर देने के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश बनाएं रखें। म्यूचुअल फंड समय के साथ प्रत्येक निवेशक की अनुकूलता के लिए विकसित हुए हैं। भले ही निवेश राशि कम हो, नियमित और अनुशासित निवेश समय के साथ बड़ी राशि बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान