म्‍यूचुअल फंड में निवेश से मिलने वाले फायदों को देखते हुए म्‍यूचुअल फंड कंपनियों के आवास क्षेत्र पर आधारित विशेष योजनाएं पेश करने की संभावना है क्‍योंकि केंद्र सरकार की '2022 तक सबको आवास योजना' से उन्‍हें इस क्षेत्र में वृद्धि की उम्‍मीद है।

Advertisement

सीमित अवधि के लिए होगी योजना

एचडीएफसी म्‍यूचुअल फंड ने बाजार नियामक सेबी के पास 'एचडीएफसी हाउसिंग अपॉरच्‍युनिटी फंड' पेश करने के लिए दस्‍तावेज जमा किए हैं। यह एक सीमित अवधि की बिक्री के लिए खुलने वाली इक्‍वटी निवेश योजना होगी। विशेषज्ञों की राय में कुछ म्‍यूचुअल फंड कंपनियों के जल्‍द ही नई योजनाएं पेश करने की उम्‍मीद है जो आवासीय कंपनियों में निवेश करेंगी।

ऋण और अल्‍प समयावधि वाले बांडों में भी कर सकते हैं निवेश

इन नयी योजनाओं के कोष का करीब 70 प्रतिशत आवासीय कंपनियों के शेयरों या उससे जुड़ी गतिविधियों में निवेश किया जा सकता है जबकि 30 प्रतिशत हिस्‍सा इनसे अलग तरह के शेयरों में निवेश किया जा सकता है। इन योजनाओं में रीयल एस्‍टेट इंवेस्‍टमेंट ट्रस्‍ट और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इंवेस्‍टमेंट ट्रस्‍ट में निवेश के साथ-साथ ऋण और अप्‍ल समयावधि वाले बांडों में निवेश करने का भी प्रवधान है।

ताकि आकार्षक हो योजना

रीयल एस्‍टेट और अवसंरचना निवेश ट्रस्‍टों को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने के अपने प्रयासों के तहत नियामक सेबी ने जनवरी में म्‍यूचुअल फंडों को रीयल एस्‍टेट इंवेस्‍टमेंट ट्रस्‍ट और इंफ्रास्‍टक्‍चर इंवेस्‍टमेंट ट्रस्‍ट में भी निवेश करने की अनुमति दे दी थी।