आजकल हर कोई ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर रहा है इसकी वजह यह है कि ज्‍यादातर बैंक ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उपभोक्‍ताओं को अपने पैसे संभाल कर रखना होता है क्‍योंकि उन्‍हें अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक मोबाइल कनेक्‍शन की जरुरत होती है। अगर आप मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन किसी भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही कितना ट्रांजेक्‍शन हुआ है उन सबका पूरा रिकॉर्ड आपके पास रहेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की परीस्थिति में आपके पास अकाउंट से संबंधित अलर्ट मैसेज आपके मोबाइल में आ जाएगा।

Advertisement

अगर आपके पास इंटरनेट है तो आप कहीं से भी अकाउंट से रिलेटेड जानकारी मोबाइल बैंकिंग से प्राप्‍त कर सकते हैं। इससे आर्थिक तौर पर आपके लाइफ स्‍टाइल में काफी बदलाव आता है। यहां पर आपको ट्रेडिशनल बैंक से ऑनलाइन बैंकिंग करने के कुछ फायदे बतायेंगे।

Advertisement

अनलिमिटेड ट्रांजेक्‍शन

एटीएम से पैसे निकालने की एक लिमिट होती है। बैंकों की अधिकांश योजनाएं ग्राहकों को सभी नियमित लेनदेन करने की अनुमति देती हैं। जैसे की अकाउंट ट्रांसफर, बैलेंस इन्‍क्‍वायरी, बिल पेमेंट और पेमेंट की रिक्‍वेस्‍ट रोकने का काम ऑनलाइन किया जा सकता है। कुछ बैंक आपको लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए अप्‍लाई करने की भी अनुमति देते हैं।

आसान पहुँच

ऑनलाइन बैंकिंग के लिए अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। अपने मोबाइल के माध्‍यम से आप लॉगिन कर सकते हैं और ट्रांजेक्‍शन भी कर सकते हैं। ज्‍यादातर बैंकों के माध्‍यम से आप इसे बहुत जल्‍दी कर सकते हैं। इससे आपको पेपर वर्क से भी छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही कहीं से भी और कभी भी रात और दिन में आप अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

24*7

आप अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्‍यम से 24 घंटे काम कर सकते हैं। मान लीजिए आप का बैंक किसी दिन बंद है उस दिन भी आप अपना अकाउंट एक्‍सेस कर सकते हैं और साथ ही ट्रांजेक्‍शन भी कर सकते हैं।

सेवाएं प्राप्त करें

कई विशेषताएं और सेवाएं आमतौर पर ऑनलाइन उपलब्‍ध होती हैं। ये सब सुविधाएं आपको बस एक क्लिक करने पर प्राप्‍त हो जाएंगी। बस कुछ ही मिनट में आप लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं, निवेश की प्रगति देख सकते हैं और साथ ही ब्‍याज दर क्‍या चल रही है इन सबकी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

रहें सावधान

पारंपरिक बैंकों से ऑनलाइन बैंकिंग करना तो बहुत आसान है लेकिन इसके लिए इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां भी बरतने की आवश्‍यकता होती है। अगर आप किसी इंटरनेट कैफे या पब्लिक कम्‍प्‍यूटर पर जाकर ऑनलाइन बैंकिंग कर रहे हैं तो उपयोग करने के बाद सारे बैंकिंग सेशन एक-एक करके बंद भी करते जाएं। किसी को भी अपना पासवर्ड न दें। सुनिश्चित करें की आपका पासवर्ड पूरी तरह से सुरक्षित है जिसे कोई आसानी से हैक नहीं कर सकता।