एलआईसी न्यू जीवन उमंग पॉलिसी मार्केट में आ चुकी है। यह लाइफ इंश्योरेंस प्लान जीवन तरंग प्लान के सामान ही है लेकिन जीवन तरंग इंश्योरेंस प्लान अब बंद हो चुका है। जीवन उमंग एक नॉन लिंक्ड, लाभ सहित आजीवन बीमा योजना है। यह जीवन बीमा योजना प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत से पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु तक मूल बीमाधन के 8% के बराबर प्रतिवर्ष मनी बैक प्रदान करता है। यह पॉलिसी 16 मई 2017 से प्रारंभ हुई है।
न्यू जीवन उमंग पॉलिसी के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 90 दिन है। तो वहीं अधिकतम प्रवेश आयु 15 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 55 वर्ष, 20 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 50 वर्ष, 25 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 45 वर्ष और 30 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 40 वर्ष है। प्रीमियम भुगतान अवधि या तो 15, 20, 25 या 30 साल हो सकती है। अधिकतम मूल बीमाधन की जहां कोई सीमा नहीं तो वहीं न्यूनतम मूल बीमाधन 2 लाख तक का है।
एलआईसी के न्यू जीवन उमंग प्लान में कई ऑफर हैं। इसमें 100 वर्ष की उम्र तक जीवन भर कवर प्रदान करती है। पॉलिसी के दौरान 100 वर्ष तक नियमित बोनस और परिपक्वता के बाद अतिरिक्त बोनस प्रदान किया जाएगा यदि कोई बीमाधारक को देय होगा। कैसे बचाएं पैसे अपनी बीमा लागत पर ?
1. एलआईसी का दुर्घटना संबंधी मृत्यु और अपंगता लाभ राइडर
2. एलआइसी का दुर्घटना राइडर
3. एलआइसी का नया सावधि बीमा राइडर
4. एलआईसी का नया क्रिटिकल इलनेस राइडर
प्रमियम भुगतान अवधि के अंत तक अगर पॉलिसी में सभी प्रीमियम भुगतान किए गए हैं तो मूलभूत बीमाधन के 8% के बराबर विघमानता हितलाभ हर साल देय होगा। प्रथम विघमानता हितलाभ का भुगतान प्रीमियम भु्गतान अवधि के अंत में किया जाएगा और इसके बाद बीमाधारक की मृत्यु या परिपक्वता की तारीख से पहले की पॉलिसी की सालगिरह तक जो भी पहले हो, प्रत्येक वर्ष के पूरा होने पर पूरा किया जाएगा। एलआईसी से जुड़े 5 सवाल, जानिये आप भी
अगर पॉलिसी में पूर्ण तीन वर्षों की प्रीमियम दी जा चुकी है तो पॉलिसी चुकता मूल्य प्राप्त कर लेगी। प्रीमियम भुगतान करने के लिए वार्षिक, अर्ध वार्षिक, तिमाही और मासिक विधि है। पॉलिसी के पूरे तीने वर्षों की प्रीमियम जमा करने के पश्चात लोन सुविधा मिल सकती है। पॉलिसी को एक वित्तीय वर्ष में पिछली तारीख से लिया जा सकता है। पॉलिसी में नामांकन एवं समनुदेशन भी किया जा सकता है। भारत में 5 बेस्ट मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!