सभी उभरते हुए व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है वह ये कि अब आप भारत में केवल छह दिनों में ही अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। जी हाँ, भारत में केवल छह दिनों में, आपको यह अवश्विश्‍नीय लग रहा होगा पर ऐसा हो रहा है।

Advertisement

अभी तक व्‍यापार शुरु करने की सारी प्रक्रिया को पूरा होने में कुल 26 दिन का समय लगता था। यदि आप मुंबई में हैं तो इसमें 14 दिन और अधिक लगते हैं क्योंकि आपको बिजनेस टैक्‍स के लिए पंजीकरण करना पड़ता है और निरीक्षण करवाना पड़ता है एवं दुकान और प्रतिष्ठान पंजीकरण प्रमाणपत्र हासिल करना पड़ता है।

Advertisement

छोटा और अच्छा

सुधारित प्रणाली में प्रक्रियाओं की संख्या 12 से 6, लगभग आधी हो जायेगी। जो कि सभी व्‍यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्ड बैंक ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट के अनुसार 190 देशों की सूची में भारत का स्थान 130 वां हैं और व्यापार शुरू करने के संदर्भ में 155 वां है। न्यूजीलैंड और सिंगापुर इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

व्यापार में आसानी

पहले कंपनी को निगमित करना पड़ता था फिर यह पैन नंबर और फिर टीएएन नंबर के लिए सीबीडीटी के पास जाती थी। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लगता था। अब यह पूरी प्रक्रिया एक साथ होती है।

एमसीए

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) ने इस साल 1 जनवरी से एसपीआईसी ई या फॉर्म आईएनसी 32 प्रारंभ किया है जिसमें केवल एक आवेदन से ही कंपनी का नाम आरक्षित किया जा सकता है, कंपनी को निगमित किया जा सकता है और डीआईएन के आवंटन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

तो आप इसे ऐसे कर सकते हैं

डीआईपीपी के अनुसार बिजनेस शुरू करने के लिए प्रस्तावित 6 प्रक्रियाएं इस प्रकार हैं:

1. एसपीआईसी ई फॉर्म की सहायता से कंपनी को निगमित करें।

2. एक एकीकृत फॉर्म से पैन और टीएएन प्राप्त करें।

3. ईपीएफओ और ईएसआईसी के साथ रजिस्टर करें।

4. बैंक में एक खाता खुलवाएं।

5. वैट और व्यावसायिक कर में पंजीकरण करवाएं, ऑनलाइन और स्वयं जाकर (रियल टाइम)

6. दुकानें और प्रतिष्ठान अधिनियम के साथ रजिस्टर करें।